फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak businessman involved in GST evasion of Rs 15 crore arrested

Rohtak News: 15 करोड़ की जीएसटी चोरी में शामिल रोहतक का व्यापारी गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 05:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Rohtak businessman involved in GST evasion of Rs 15 crore arrested
जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) चोरी व चोरों पर नकेल कसने के लिए सीजीएसटी (केंद्रीय माल एवं सेवा कर) टीम ने शुक्रवार को दिल्ली व एनसीआर में छापा डाला। सीजीएसटी आयुक्त रोहतक ने करीब 15 करोड़ की जीएसटी चोरी में रोहतक के व्यापारी मैसर्स अनंत अलॉयज के मालिक संजीव सिंगला को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच होने पर कुछ और नाम इसमें शामिल हो सकते हैं। यही नहीं जांच में जीएसटी चोरी की राशि बढ़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन

जीएसटी कार्यालय की जांच में सामने आया है कि मूलरूप से रोहतक हाल सोनीपत निवासी लैड इनगोट्स के पंजीकृत व्यापारी संजीव सिंगला का नाम 15 करोड़ की जीएसटी चोरी में शामिल पाया गया है। इस मामले में माल रहित चालान के जरिए अस्वीकार्य इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाने या उपयोग करने व उसे आगे बढ़ाने का काम शामिल है। इस कार्यप्रणाली में वास्तविक लाभार्थियों की ओर से अस्वीकार्य क्रेडिट का लाभ उठाने या उपयोग करने व उसे आगे बढ़ाने के इरादे से कई गैर मौजूद फर्मों को शुरू करने की बात सामने आई है। -------------------
विज्ञापन

10 साह में 83 करोड़ रुपये के माल रहित चालान खरीदे
व्यापारी संजीव सिंगला ने दिसंबर 2023 में खुद को पंजीकृत कराया था। जीएसटी अधिनियम के तहत अपनी देनदारी का निर्वहन करने के लिए आईटीसी हासिल करने को दिल्ली स्थित गैर मौजूद फर्मों से माल रहित चालान खरीदने में शामिल रहा। जांच में सामने आया कि करदाता ने केवल 10 साह में 83 करोड़ रुपये के माल रहित चालान खरीदे। इस पर सीजीएसटी रोहतक आयुक्त कार्यालय ने मामला दर्ज किया और संजीव सिंगला को सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नितिन आनंद, प्रधान आयुक्त, सीजीएसटी रोहतक।
---------------


टीम वास्तविक लाभार्थियों की संलिप्तता के संबंध में जांच कर रही है। कर चोरी के आंकड़े बढ़ने के साथ कुछ और फर्मों व आरोपियों के सामने आने की संभावना है। कुछ लोग रडार पर हैं। इसी कड़ी में दिल्ली व एनसीआर में छापा डाला गया है।
- दीपक कुमार, एडीसी, सीजीएसटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed