फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak became the overall winner in the jump rope competition.

Rohtak News: जंप रोप प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता बना रोहतक

Tue, 14 Oct 2025 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rohtak became the overall winner in the jump rope competition.
03 रोहतक की जंप रोप टीम को सम्मानित करते हरियाणा जंप रोप संघ के सदस्य। कोच - फोटो : रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हलियापुर के झुरहू का पुरवा के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर व टैंकर।
रोहतक। हरियाणा जंप रोप संघ की ओर से आयोजित 17वीं राज्यस्तरीय जंप रोप प्रतियोगिता में रोहतक की टीम ने अंबाला को हराकर ओवरऑल ट्राॅफी पर कब्जा किया। यह प्रतियोगिता गोहाना के दर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 11 व 12 अक्तूबर को हुई।
विज्ञापन

संघ के संस्थापक वीर सिंह आर्य ने बताया कि जंप रोप प्रतियोगिता में प्रदेश के 220 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर रोहतक ने प्रथम व अंबाला ने दूसरा व चरखी दादरी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्पीड 30 सेकेंड, सिंगल बाउंस, एंडोरेंस, डबल अंडर, ट्रिपल अंडर, फ्रीस्टाइल, डबल टच रिले, डबल टच फ्रीस्टाइल व चाइनीज व्हील इवेंट करवाए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ राम शरण जन सेवा संस्थान के प्रधान समाजसेवी नरेश सैनी ने किया। नरेश सैनी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अलग-अलग इवेंट में लड़कों के अंडर 10 में रोनित ने स्वर्ण, कियांश ने रजत व कार्तिक ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों में दिव्यगना ने स्वर्ण, पावकी ने रजत व कृषा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अंडर 12 में निखिल ने स्वर्ण, रिशु ने रजत व आर्व ने कांस्य पदक जबकि लड़कियों में साक्षी ने स्वर्ण, रिया ने रजत, नेत्रा ने कांस्य जीता। लड़कों के अंडर 14 में शिव ने स्वर्ण, युग ने रजत व युवान सैन ने कांस्य पदक हासिल किया जबकि लड़कियों में प्रांजल ने स्वर्ण, सारा रजत व गुरनुर ने भी कांस्य पदक जीता।

लड़कों के अंडर 20 में दिनेश ने स्वर्ण व रितिक ने रजत पदक प्राप्त किया जबकि लड़कियों में भारती सैनी ने स्वर्ण, यशिका ने रजत व युक्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed