फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak administration demolished house of three accused of drug smuggling

Rohtak: नशा तस्करी के आरोपी मां-बेटों के मकान पर चला बुलडोजर, पुरातत्व विभाग की जमीन पर बनाया था घर

Sat, 24 Sep 2022 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 12:47 PM IST
सार

दो दिन पहले निगम प्रशासन ने तीनों के नाम नोटिस भेजा कि आपके मकान पुरातत्व विभाग की जमीन पर बनाए गए हैं। गैर कानूनी तरीके से निर्माण के चलते मकानों को गिरा दिया जाएगा। नोटिस के बाद शुक्रवार को पुलिस व निगम अधिकारियों की आपात बैठक हुई।

विज्ञापन
Rohtak administration demolished house of three accused of drug smuggling
रोहतक में नशा तस्करों के घर पर चला बुलडोजर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नशा तस्करी के तीन आरोपियों के मकानों पर रोहतक प्रशासन ने शनिवार सुबह बुलडोजर चलवा दिया। भारी संख्या में पुलिस व नगर निगम की टीम सुबह आठ बजे खोखराकोट में पहुंची और तीन जेसीबी से मकान तोड़ दिए। मकान में मौजूद महिलाएं किसी तरह का विरोध नहीं कर सकी। बारिश के बीच चार घंटे तक कार्रवाई चली। मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने सवाल उठाया कि अभी उनके परिवार के किसी सदस्य को दोषी करार नहीं दिया गया है, इससे पहले इस तरह की कार्रवाई कहां तक उचित है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Chandigarh: बिना मंजूरी वाले पद पर किया था काम, SPIC के पूर्व प्रमुख की नौकरी से निकाला, 25 लाख भरने के आदेश
विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के मुताबिक खोखराकोट निवासी निहाली देवी व उसके दो बेटों के खिलाफ नशा तस्करी के कई केस दर्ज हैं। इसके चलते दो साल पहले निहाली व उसके एक बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि दूसरे बेटे को अब गिरफ्तार किया था। प्रदेश सरकार नशा रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। इसी के चलते नशा तस्करी के आरोपियों की कमर तोड़ने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले निगम प्रशासन ने तीनों के नाम नोटिस भेजा कि आपके मकान पुरातत्व विभाग की जमीन पर बनाए गए हैं। गैर कानूनी तरीके से निर्माण के चलते मकानों को गिरा दिया जाएगा। नोटिस के बाद शुक्रवार को पुलिस व निगम अधिकारियों की आपात बैठक हुई। तय हुआ कि शनिवार को मकान तोड़े जाएं। निगम की टीम सुबह आठ बजे एटीपी तिलकराज के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। दूसरी तरफ डीएसपी मुख्यालय डॉक्टर रवींद्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंचा। सिटी, आर्य नगर व पुरानी सब्जी मंडी थाना  प्रभारी भी मौजूद रहे। करीब 10 बजे चेतावनी देकर पहले मकान खाली कराया गया। इसके बाद दोपहर तक बारिश के बीच तीन जेसीबी से मकानों को तोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed