फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: 3 teenagers reached Haridwar by train, said – went to party

Rohtak: ट्रेन से 3 किशोर हरिद्वार पहुंचे, बोले- पार्टी करने गए, स्कूल ड्रेस में देख युवक को हुआ शक, दी सूचना

Sat, 03 Feb 2024 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 11:15 PM IST
सार

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तीनों बच्चाें की तलाश शुरू की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
Rohtak: 3 teenagers reached Haridwar by train, said – went to party
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के गांधी कैंप से 11 से 14 साल की उम्र के तीन किशोर ट्रेन में सवार होकर हरिद्वार पहुंच गए। पूछने पर बोले, पार्टी करने आए हैं। हरिद्वार में एक युवक ने स्कूल ड्रेस में देखकर रात ढाई बजे परिजनों को फोन किया। तब जाकर पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली। अब तीनों किशोर वापस आ गए हैं।

विज्ञापन


गांधी कैंप निवासी ब्रजेश की पत्नी ने बताया कि वह मूलरूप से यूपी के बस्ती जिले के गांव सौरहा के रहने वाले हैं। फिलहाल परिवार सहित गांधी कैंप में किराये पर रहता है। उनके दो बेटे हैं। एक की उम्र 12 तो दूसरे की 11 साल है, जो सातवीं व छठी कक्षा में पढ़ते हैं। शुक्रवार सुबह दोनों स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन पुस्तक घर पर ही छोड़कर बैग में कपड़े डालकर ले गए।
विज्ञापन


पता किया तो स्कूल शिक्षक ने बताया कि दोनों स्कूल नहीं आए। थोड़ी देर बाद घर पर एक महिला आई, जिसने बताया कि उसका 14 साल का बेटा भी स्कूल नहीं आया है। वह घर से 4 हजार की नकदी व कपड़े लेकर गया है। तीनों एक साथ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में बैठकर रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंचे
देर रात तक परिजन तीनों को तलाश कर थक गए। दो भाइयों की मां ने बताया कि रात करीब ढाई बजे 14 साल के किशोर के पिता के पास एक युवक का फोन आया। बोला- आपका बेटा स्कूल ड्रेस में हरिद्वार आया है, साथ में दो और बच्चे हैं। बड़े बेटे ने दो भाइयों की मां को कॉल की। फोन पर बात करने पर दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली।


पार्टी करने की कहकर ले गया किशोर
परिजनों के मुताबिक, तीनों किशोर वापस आ गए हैं। पूछताछ में दो भाइयों ने कहा कि 14 साल के किशोर ने कहा था कि हरिद्वार चलते हैं। वहां पर पार्टी करेंगे। पहले रोहतक से ट्रेन में बैठकर रुड़की पहुंचे। वहां से दूसरी ट्रेन बदलकर रात ढाई बजे हरिद्वार पहुंचे। वहां एक युवक ने सख्ती से पूछा। पुलिस के हवाले करने की धमकी दी तो किशोर ने अपने पिता का मोबाइल नंबर दे दिया। जब जाकर पता चला कि तीनों किशोर हरिद्वार गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed