{"_id":"61ccbb7bd6171f13003183cf","slug":"rohit-on-remand-for-two-days-manjeet-will-be-interrogated-by-sitting-in-front-rohtak-news-rtk6342612194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित दो दिन के रिमांड पर, मंजीत को सामने बैठाकर होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित दो दिन के रिमांड पर, मंजीत को सामने बैठाकर होगी पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक/महम। महम चौबीसी के गांव सैमाण गांव में एक सप्ताह पहले हुए टेलर हत्याकांड में पुलिस भैणी सुरजन (बड़ाली) निवासी रोहित व भैणीमातो निवासी मंजीत को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। इसके लिए बुधवार को महम पुलिस ने हिसार जेल में बंद रहे आरोपी रोहित को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि मंजीत का एक दिन का रिमांड और बढ़वाया है। अब आरोपी मंजीत को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक 23 दिसंबर को दोपहर बाद सैमाण गांव निवासी अशोक पुट्ठी रोड पर अपनी दुकान के बाहर कुर्सी डालकर बैठा था। तभी बाइक पर सवार होकर युवकों ने उसे गोलियां मार दी। अशोक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के चार घंटे बाद सोशल मीडिया पर मटरी पहलवान नाम के अकाउंट से एक पोस्ट जारी हुई, जिसमें लिखा हुआ था कि सैमाण में हत्याओं का सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक उसका लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता। पुलिस मानकर चल रही है कि वारदात के पीछे छह माह पहले गांव के युवक रोहित की हत्या के मामले में आरोपी विकास उर्फ मटरी व उसके साथियों का हाथ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भैणीमातो निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसने वारदात के लिए बाइक उपलब्ध करवाई। मंजीत ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसे बाइक उपलब्ध कराने के लिए हिसार जेल में बंद भैणी सुरजन निवासी रोहित का फोन आया था। रोहित पुराने मामलों में हिसार जेल में बंद था। पुलिस ने अदालत में अर्जी दायर कर उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
वर्जन-
हिसार जेल में बंद रहे आरोपी रोहित को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने मंजीत को बाइक उपलब्ध कराने के लिए क्यों कहा। ऐसे में मंजीत व रोहित को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। साथ ही मोबाइल बरामद करने के लिए पुलिस की एक टीम हिसार जेल भी जाएगी।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह, थाना प्रभारी महम