फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohit Dhankhar three-time national champion in Para Power Lifting beaten to death

खिलाड़ी की दर्दनाक मौत: तीन बार के नेशनल चैंपियन की हत्या, बरातियों को गाली देने से रोकने पर हुई वारदात; Video

Sat, 29 Nov 2025 09:48 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक।
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 09:48 PM IST
सार

रोहित धनखड़ पैरा पावर लिफ्टिंग का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रहा है। तीन बार न केवल राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन रहा, बल्कि एक बार दुबई में भाग लिया। 

विज्ञापन
Rohit Dhankhar three-time national champion in Para Power Lifting beaten to death
रोहित धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैरा पावर लिफ्टिंग पैरा के तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन हरियाणा के रोहतक जिले के गांव हुमांयूपुर निवासी रोहित धनखड़ (27) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह अपने दोस्त के जीजा की बहन की शादी में भिवानी जिले के गांव रेवाड़ी खेड़ा गया हुआ था। वारदात से ग्रामीणों में गहरा रोष है। साथ ही सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos

दोस्त के जीजा की बहन की शादी में गया था रोहित
सेना से रिटायर्ड हुमायूंपुर निवासी सूबेदार मेजर कप्तान सिंह ने बताया कि उसके भाई का देहांत हो चुका है। भतीजा रोहित धनखड़ पैरा पावर लिफ्टिंग का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रहा है। तीन बार न केवल राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन रहा, बल्कि एक बार दुबई में भाग लिया। अपने दोस्त चरखी-दादरी के गांव बौंदकलां निवासी जतिन के पास गया था। वहां से वीरवार की रात को जतिन के जीजा की बहन की शादी में शामिल होने के लिए भिवानी जिले के गांव रेवाड़ी खेड़ा चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरातियों को गाली देने से रोकने पर हुआ विवाद
जतिन ने बताया कि वहां पर भिवानी जिले के ही गांव तिगड़ाना से बरात आई हुई थी। बराती महिलाओं पर टिप्पणी कर रहे थे। मना करने पर बरातियों से कहासुनी हो गई। शादी के बाद कार में सवार होकर जब वे बौंदकलां रहे थे। रास्ते में चार कारों में सवार बरातियों ने पीछा किया। रास्ते में रेलवे फाटक बंद होने के कारण कार रुक गई। हॉकी, डंडे व बिंडे लेकर आए युवकों ने खिड़की खोलकर रोहित धनखड़ को नीचे उतार लिया और उसे जमकर पीटा। 

विज्ञापन

जतिन ने भागकर बचाई जान
जतिन कार लेकर भाग निकला। हमलावर रोहित को बेसुध छोड़कर भाग गए। जतिन ने वापस जाकर उसे भिवानी के अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से रोहतक के निजी अस्पताल में लेकर आया। निजी अस्पताल ने उसे पीजीआई में रैफर कर दिया। उपचार के दौरान रोहित ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दम तोड़ दिया।

नहीं कटी एमएलआर, रुका पोस्टमार्टम
रोहित के चचेरे भाई मोहित धनखड़ ने बताया कि भिवानी पुलिस ने वारदात के बाद अस्पताल में यह नहीं बताया कि एमएलआर कटवानी जरूरी है। वे तो रोहित की जान बचाने के लिए जल्दी लेकर रोहतक आ गए। अब पुलिस कह रही है कि पोस्टमार्टम के लिए एमएलआर का होना अनिवार्य है। पुलिस को परिवार के साथ सहयोग करना चाहिए था।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री रहते हुए 2016 में किया था सम्मानित
चाचा कप्तान सिंह ने बताया कि पिता की मौत के बाद परिवार चलाने की जिम्मेदारी रोहित पर आ गई थी। वह पैरा पावर लिफ्टिंग का अच्छा खिलाड़ी थी। 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उसको सम्मानित किया था। उसने छह बार राष्ट्रीय स्तर पर पैरा पावर लिफ्टिंग में भाग लिया। जबकि एक बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई में भाग लेने गया। अब सेक्टर-4 स्थित जिमखाना क्लब में खुद पैरा पावर लिफ्टिंग की तैयारी के साथ-साथ दूसरे बच्चों को भी टिप्स देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed