फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Robbery was done after recce of the iron merchant's house

Rohtak News: लोहा व्यापारी के घर रेकी कर डाली थी डकैती

Wed, 20 Aug 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 20 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Robbery was done after recce of the iron merchant's house
डकैती व पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस
रोहतक। लोहा व्यापारी अशोक जैन के घर हुई डकैती के तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने से पुलिस ने चार दिन का रिमांड मांगा।
विज्ञापन

तर्क दिया कि आरोपियों से बरामद हथियार कहां से आए यह पता करना है। अदालत ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया है। आरोपियों ने वारदात को रेकी कर अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक झज्जर रोड के लोहा व्यापारी अशोक जैन ने सात अगस्त को आर्य नगर थाने में शिकायत दी थी कि दोपहर तीन बजे के करीब तीन युवक बाइक पर आए और अशोक, उसकी पत्नी व नौकर को पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डेढ़ लाख रुपये, डायमंड की चूड़ियां, अंगूठी व सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। सीआईए प्रथम ने 12 अगस्त को सुनारिया गांव के नजदीक मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों पुष्पेंद्र निवासी खौरा बिसल रोड, जयपुर, आजाद निवासी भोजगढ़ जिला झुंझुनू हाल दिवान नगर रोजदा रोड, जयपुर और महम के बलम्बा निवासी आयुष को गिरफ्तार कर लिया था।

पुष्पेंद्र और आजाद के पैरों में गोलियां लगी थीं जबकि आयुष का बाइक से गिरने के कारण पैर टूट गया था। तीनों पीजीआई में दाखिल किया गया था। सोमवार को छुट्टी मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed