{"_id":"6528d014fa3b12c77a0983b6","slug":"robbery-at-petrol-pump-in-rohtak-miscreants-placed-pistol-on-head-of-salesman-in-kalanaur-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में पेट्रोल पंप पर लूट: बदमाशों ने कलानौर में सैल्समैन के कनपटी पर रखी पिस्तौल, बाइक पर आए थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में पेट्रोल पंप पर लूट: बदमाशों ने कलानौर में सैल्समैन के कनपटी पर रखी पिस्तौल, बाइक पर आए थे आरोपी
Fri, 13 Oct 2023 10:35 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 13 Oct 2023 10:35 AM IST
सार
रोहतक में लूट की वारदातें बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में कलानौर में लूट की वारदात सामने आई है। जिसमें बदमाशों ने पेट्रोल पंप को निशाना बनाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलानौर में रोहतक भिवानी मार्ग स्थित देवसरिया पेट्रोल पंप पर दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूट को अंजाम दिया है। शुक्रवार अलसुबह 3 बजकर 52 मिनट पर दो नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए जहां पर उन्होंने 120 रुपये का पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डलवाते ही एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल कर सेल्समैन प्रदीप की कनपटी पर पिस्तौल रख कर सारे पैसे जेब से निकाल लिए तभी दूसरा सेल्समैन साथी उठकर भागा तो बदमाशों के साथ हाथापाई हो गई व सेल्समैन को धक्का देकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालक मनोज कुमार ने बताया कि सेल्समैन से सुबह पिस्तौल के बल पर 11 हजार 400 रूपए लूट कर ले गए हैं। जिसकी सूचना सेल्समैन द्वारा मिली मौके पर पुलिस को सूचना दी गई थी । वही कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली व साथ ही शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के बारे में शिकायत मिली थी। मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए हैं। कैमरे में साफ दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस प्रशासन आस पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत के आधार पर कारवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन