{"_id":"5d585cc38ebc3e89d31cc00b","slug":"roadways-rohtak-news-rtk5121514188","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों में अवकाश लेने के लिए लगी होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों में अवकाश लेने के लिए लगी होड़
विज्ञापन
रोहतक। रक्षाबंधन का पर्व के बाद रोहतक डिपो के ड्राइवर-कंडक्टरों में अवकाश लेने की होड़ सी लग गई है। छुट्टी के लिए लगातार मिल रहे आवेदनों को देखकर अफसर पसोपेश में हैं। इसके चलते फिलहाल किसी का भी अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया है। वहीं, आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि करीब 85 ड्राइवर-कंडक्टरों ने अवकाश के लिए आवेदन आ चुके हैं।
रक्षाबंधन पर हजारों की संख्या में बहनों और पुरुषों की भीड़ उमड़ने की वजह से रोहतक डिपो के ड्राइवर (325), कंडक्टर (338) और वर्कशाप के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई। शुक्रवार शाम तक त्योहार पर गई भीड़ के लौट आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके चलते शुक्रवार से ही रोडवेज कर्मचारियों ने अवकाश के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। यह क्रम शनिवार को भी बदस्तूर जारी रहा। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि करीब दो दिन के अंदर 85 कर्मचारी अवकाश के लिए आवेदन कर चुके हैं और सोमवार तक आवेदनों की संख्या बढ़ सकती है।
--------
रक्षाबंधन के चलते कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई थी। अब कर्मचारी अवकाश के लिए आवेदन दे रहे हैं। चूंकि डिपो की बसों का संचालन भी करवाना है, इसलिए हरेक को छुट्टी नहीं दी जा सकती है। स्थिति का आंकलन करने के बाद अवकाश दिया जाएगा। अवकाश लेने प्रत्येक कर्मचारी का हक है, जो उसे मिलेगा।
विज्ञापन
-जोगेंद्रर सिंह, महाप्रबंधक रोहतक डिपो