फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways employees will block the roads in the state on July 9

Rohtak News: नौ जुलाई को प्रदेश में चक्का जाम करेंगे रोडवेज कर्मचारी

Sat, 28 Jun 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 28 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will block the roads in the state on July 9
रोहतक। रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों को काफी समय नहीं माना जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार की ओर से बार-बार वार्ता होने के बाद समाधान न होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। अपनी मांगों को मनवाने के लिए रोडवेज कर्मचारी 9 जुलाई को प्रदेश में चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन मुख्यालय के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद व महासचिव सुमेर सिवाच ने जारी बयान में बताया कि रोडवेज में ऑनलाइन स्थानांतरण पॉलिसी के तहत करीब 1044 कर्मचारियों को वेतन अभी तक जारी नहीं किया गया है। कर्मचारी को परिवार के पालन पोषण के साथ साथ बच्चों की स्कूल फीस, दूध, दही, परचून व अनेक प्रकार के घरेलू इस्तेमाल के लिए मासिक किस्त भी भरनी पड़ती है।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने रोडवेज प्रशासन से वेतन का समय पर भुगतान करने की मांग की। रोडवेज का प्रत्येक कर्मचारी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पूर्ण चक्का जाम कर विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपप्रधान शिवकुमार व राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के साथ रोडवेज अधिकारियों की ओर से कई बार वार्तालाप की गई, लेकिन मानी गई मांगों पर सहमति के बाद भी कोई आदेश जारी नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जनता को परिवहन सेवा देने के लिए साधारण 10 हजार बसें बेडे़ में शामिल कर प्रदेश के 6 हजार बेरोजगार युवाओं को पक्का रोजगार दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed