{"_id":"6a4e5608c857f04fda0f9e07","slug":"roadways-buses-will-now-run-to-dharamshala-rohtak-news-c-17-roh1020-884806-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अब धर्मशाला जाएंगी रोडवेज बसें, 840 रुपये होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अब धर्मशाला जाएंगी रोडवेज बसें, 840 रुपये होगा किराया
Thu, 09 Jul 2026 06:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
04-रोहतक बस स्टैंड। संवाद
खास खबर :
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रोहतक और आसपास के जिलों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब रोडवेज की बस रोहतक से सीधे धर्मशाला तक चलेगी। यात्रियों को चंडीगढ़ या दिल्ली से बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रोहतक डिपो ने हिमाचल के धर्मशाला के लिए बस संचालन की योजना बनाई है। परमिट मिलने के बाद बस सेवा शुरू होने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रोहतक डिपो ने धर्मशाला डिपो से काउंटर और बस की मांग की है। मंजूरी मिलते ही इस रूट पर नियमित बस सेवा शुरू होगी।
महाप्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि यह बस लगभग 510 किलोमीटर का सफर तय करेगी। एक तरफ का किराया करीब 840 रुपये रहने की संभावना है।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों का लाभ
रोहतक से चलने वाली यह बस चंडीगढ़, ऊना, ज्वालाजी मंदिर और कांगड़ा होते हुए धर्मशाला पहुंचेगी। इससे यात्रियों को एक ही सफर में धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन का लाभ मिलेगा। धर्मशाला पहुंचकर पर्यटक 20 किलोमीटर के दायरे में मैक्लोडगंज, भागसू नाग वॉटरफॉल, डल लेक, त्रिउंड और नड्डी व्यू पॉइंट जैसी जगहों की सैर कर सकेंगे।