{"_id":"6924af66466165ec1a0d7288","slug":"roadways-buses-will-carry-5000-people-to-the-pms-programme-rohtak-news-c-17-roh1020-767385-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीएम के कार्यक्रम में 5000 लोगों को लेकर जाएंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीएम के कार्यक्रम में 5000 लोगों को लेकर जाएंगी रोडवेज बसें
Tue, 25 Nov 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
33...रोहतक बस स्टैंड पर रोडवेज बसों के इंतजार पर खड़े यात्री। संवाद
- फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।
रोहतक। कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में रोहतक से रोडवेज बसों से 5000 से अधिक लोगों के जाने की उम्मीद है। रोहतक डिपो की रोडवेज बसों को कार्यक्रम में लगाया गया है।
इसके चलते बस स्टैंड पर अलग-अलग मार्गों के दैनिक यात्रियों को परेशानी हो सकती है। बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर से यात्रियों को बस मिलने में दिक्कत हुई।
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 नवंबर को राज्यस्तरीय कार्यक्रम है। इसमें प्रदेशभर के डिपो से रोडवेज की बसों को लगाया गया है। रोहतक डिपो से 104 बसों को भेजा जाएगा। वहीं, रोडवेज बसों व कार्यकर्ताओं के अनुसार कुरुक्षेत्र कार्यक्रम में जिले से 6 हजार से अधिक लोगों के जाने का अनुमान है।
इधर, सोमवार को डिपो की 40 प्रतिशत बसों को कुुरुक्षेत्र में ही भेजने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। बस स्टैंड पर दोपहर 2 बजे के बाद से सोनीपत, जींद, महम, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार व हांसी मार्ग पर यात्री परेशान रहे। वहीं, देर शाम 4 बजे के बाद तो यात्रियों को बस ही नहीं मिल पाईं।
विज्ञापन
मुख्यालय के आदेश पर कुरुक्षेत्र कार्यक्रम में बसों को लगाया गया है। 104 बसों के अलावा शेष बसों को सभी मार्गों पर सुचारु रखा जाएगा। जहां भीड़ अधिक होगी वहां अतिरिक्त रूप से बसों के फेर बढ़ाए जाएंगे। -सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज।