फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways bus left for Prayagraj with three passengers from the depot

Rohtak News: डिपो से तीन सवारियां लेकर रोडवेज बस प्रयागराज के लिए रवाना

Thu, 06 Feb 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 06 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus left for Prayagraj with three passengers from the depot
05सीटीके08...रोहतक से प्रयागराज के लिए बस को खाना करते कर्मचारी। संवाद
रोहतक। प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए रोडवेज की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बुधवार को बस सेवा शुरू की गई। रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह 11:30 बजे फूल दिखाकर प्रयागराज के लिए पहली बस रवाना की। पहले दिन बस में महज तीन यात्री सवार रहे।
विज्ञापन

परिवहन मुख्यालय के आदेश पर रोहतक डिपो से प्रयागराज महाकुंभ के लिए नई बस सेवा शुरू की गई। यह बस प्रतिदिन सुबह 11 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी, जबकि अगले दिन प्रयागराज से रोहतक के लिए दोपहर 2 बजे वापस चलेगी। महाकुंभ जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं को देखते हुए विभाग ने 25 फरवरी तक रोजाना यह बस चलाने की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को लगातार बस सेवा का लाभ मिल सके, इसके लिए हर दिन एक बस के हिसाब से तीन बसें प्रयागराज भेजी जाएंगी। इससे वापस घर आने वाले यात्रियों को भी पर्याप्त बस सेवा मुहैया होगी। बसों पर दो चालक व एक परिचालक की जिम्मेदारी लगाई गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन से जाने का पिछले कई दिनों विचार कर रहे थे। बुधवार सुबह अमर उजाला में महाकुंभ के लिए बस सेवा की खबर पढ़ने के बाद बस अड्डे पर पहुंची। यहां समय पर पहुंचने से बस में सीट मिल गई। इससे आराम से प्रयागराज महाकुभ जा सकूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. विद्या देशवाल, भरत कॉलोनी।

महाकुंभ जाना है। इसके अलावा अंबाला जाने वाली बस तलाश रहा था। अंबाला से ट्रेन में बैठकर महाकुंभ जाने की तैयारी थी। बस अड्डे पर प्रयागराज जाने वाली बस की उद्घोषणा सुनी तो यहीं से ही सीधे प्रयागराज जाने का विचार बना लिया। सरकार ने प्रयागराज के लिए बस की अच्छी सुविधा शुरू की है। इससे महाकुंभ जाने के लिए परेशान नहीं होगी।

- संजय कुमार, कलानौर
परिवहन विभाग ने रोहतक डिपो से तीन बसें प्रयागराज के लिए चलाई हैं। बुधवार को एक बस महाकुंभ के लिए रवाना कर दी गई है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर और बसें भी चलाई जाएंगी।
- हंसराज सिंह, एसएस, रोडवेज डिपो रोहतक

05सीटीके08...रोहतक से प्रयागराज के लिए बस को खाना करते कर्मचारी। संवाद

05सीटीके08...रोहतक से प्रयागराज के लिए बस को खाना करते कर्मचारी। संवाद

05सीटीके08...रोहतक से प्रयागराज के लिए बस को खाना करते कर्मचारी। संवाद

05सीटीके08...रोहतक से प्रयागराज के लिए बस को खाना करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed