फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roads filled with water due to one hour of heavy rain, traffic affected

Rohtak News: एक घंटे की तेज बारिश से सड़कों पर भरा पानी, आवागमन रहा प्रभावित

Tue, 24 Jun 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 24 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Roads filled with water due to one hour of heavy rain, traffic affected
अनाज मंडी मार्ग पर जमा बारिश का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में सोमवार की शाम 5 बजे के बाद हुई झमाझम बारिश ने नालों के सफाई के दावों की पोल खोल दी। करीब एक घंटे तक बारिश से शहर के प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। पानी में वाहनों के बंद होने से वाहन चालक परेशान हुए। वहीं पैदल आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मानसून से पहले नालों की सफाई कराने का निर्देश दिया गया था लेकिन महज कोरम ही पूरा किया गया। बैठक कर दोबारा जलभराव ना होने को लेकर विचार विमर्श भी किया था। मगर बैठक का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।अगर नालों की सफाई ठीक से की गई होती तो जलभराव की समस्या पैदा नहीं होती।
विज्ञापन

सोमवार को बारिश के बार फिर से शहर में जलभराव हो गया। पूरे जिले में औसतन 12 एमएम बरसात दर्ज की गई है। सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम एकदम साफ था। अचानक शाम 5 बजे के बाद काले बादल छाने की वजह से एकदम से तेज बारिश होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते ब्रास मार्केट, माडल टाउन, रेलवे अंडरपास, पुराना कार्ट रोड, सेक्टर्स, सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी कुतुबपुर, गुलाबी बाग एरिया, रेलवे अंडरपास, सर्कुलर रोड, नाई वाली चौक, भाड़ावास मार्ग, बस अड्डा के पास सड़क पर पानी भर गया।
जलभराव के कारण पैदल आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई। वहीं दोपहिया वाहन बंद होने से चालकों को भी समस्या झेलनी पड़ी। शाम 6 बजे के बाद फिर से धूप निकल आई।
भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव सोमवार को जलभराव की समीक्षा के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक ले रहे थे। अधिकारियों ने बैठक में दावा किया था कि नालों की सफाई चल रही है, अब अगली बारिश में जलभराव का संकट नहीं होगा। बैठक खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई और शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।

बावल में भी हुई बारिश : सोमवार को बावल में भी तेज बारिश हुई। नालियां जाम होने के कारण सड़क पर जलभराव हो गया और नालों की सफाई का पोल खुल गया। होली चोटा व मेन बाजार सहित अनेक स्थानों पर जलभराव होने की वजह से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई।

अधिकतम तापमान में आई गिरावट

बारिश की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान दिन रे समय 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शाम 5 के बाद तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान में साढ़े 8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। शहर में बारिश शुरू होने के बाद बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर से बदलाव संभव है। बादलों की आवाजाही और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। प्री मानसून की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।



प्री मानसून में करें बाजरे की बिजाई

खंड कृषि अधिकारी डॉक्टर अनिल यादव ने बताया कि बाजरा की बिजाई अब करनी चाहिए। जून के प्रथम सप्ताह में हुई वर्षा के बाद जिले में 40 हजार हेक्टेयर में बाजरा की बिजाई हुई है। बारिश के मौसम में सिंचाई और बिजली का अतिरिक्त खर्च भी बच जाएगा। मौजूदा मौसम किसानों के लिए काफी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed