फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Road will be built from IOC Chowk to Hari Nagar, Rs 15 crore approved

Rohtak News: आईओसी चौक से हरि नगर तक बनेगी सड़क, 15 करोड़ रुपये हुए मंजूर

Wed, 09 Jul 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 09 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Road will be built from IOC Chowk to Hari Nagar, Rs 15 crore approved
फोटो: 01रेवाड़ी। शहर के बावल रोड पर भरा बरसात का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के आईओसी चौक से हरि नगर तक सात किलोमीटर की सड़क दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। छह वर्षों की खींचतान के बाद सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।
इस सड़क के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से 15 करोड़ 46 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। वन टाइम इम्प्रूवमेंट स्कीम के तहत यह रकम पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर हो गई है। वहीं, डीएनआईटी (विस्तृत निविदा आमंत्रण सूचना) पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि अब जल्द ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। बारिश का सीजन होने के चलते निर्माण कार्य होना भी संभव नहीं है। राहत की बात ये है कि मानसून सीजन खत्म होने तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बारिश के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। आईओसी चौक से रणबीर सिंह हुड्डा चौक, राजीव चौक, महाराणा प्रताप चौक, बावल चौक, गोपाल देव चौक, हरिनगर तक करीब 7 किमी का रोड बनेगी।

रोड बनने के साथ ही नाले का भी निर्माण कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार वन टाइम इंप्रूवमेंट के तहत सीसी रोड बनाई जाएगी। अभी जितना रोड है, उतना ही बनेगा। दोनों तरफ नए नालों का प्रावधान नहीं होगा। भविष्य में चौड़ाई बढ़ाने व नालों पर विचार होगा।
अक्तूबर 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने इस रोड को दुरुस्त करने का निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिया ता। इसी बीच चुनाव हुए और नई सरकार आ गई। सरकार बदलते ही अधिकारियों ने इस रोड को उपेक्षित छोड़ दिया तथा इसे पीडब्ल्यूडी को सौंपने की फाइल ही दबा दी गई। मंत्री के पावर में रहते अधिकारियों ने फाइल आगे बढ़ा दी थी मगर अब मामला ठंडे बस्ते में था।

यह था दो विभागों में विवाद
दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन के नजदीक से लेकर अभय सिंह चौक, पायलट चौक होते हुए आईओसी चौक, बावल चौक तथा नाईवाली से हरि नगर तक करीब 13 किलोमीटर रोड है। यह रेवाड़ी-नारनौल जैसलमेर नेशनल हाइवे-11 का हिस्सा एनएचएआई के अधीन थी। इसी बीच केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की पहल 14 किलोमीटर का आउटर बाईपास बनाया गया। एनएचएआई ने तर्क दिया कि हमने बाईपास बना दिया इसलिए अब 13 किलोमीटर रोड पीडब्ल्यूडी बनवाए। पीडब्ल्यूडी रोड को लेने के लिए तैयार हो गया लेकन शर्त लगाई कि एनएचएआई इस रोड को वन टाइम इंप्रूवमेंट के तहत तैयार करके दे या फिर विभाग को एकमुश्त राशि भेजे। पीडब्ल्यूडी ने एनएचएआई से शुरूआत में साढ़े 6 करोड़, फिर 28 करोड़ मांगे तो बात सिरे नहीं चढ़ी। हालांकि पुलिस लाइन से आईओसी चौक तक रोड हैंडओवर कर लिया गया था मगर आगे का हिस्सा बाकी रहा। एनएचएआई ने अब 15.46 करोड़ मंजूर किए हैं।

-
वर्जन

एनएचएआई ने 15 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जल्द ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। बारिश का मौसम होने के कारण फिलहाल काम शुरू नहीं हो पाएगा, लेकिन इसके बाद निर्माण कराया जाएगा। इस रोड के बनने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। - लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed