फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Road on Omaxe City canal bridge sank three feet, no safety signs installed

Rohtak News: ओमैक्स सिटी नहर पुल पर तीन फीट धंसी सड़क, सुरक्षा न संकेतक लगाए

Mon, 04 Aug 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 04 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Road on Omaxe City canal bridge sank three feet, no safety signs installed
22...झज्जर रोड निकट ओमेक्स सिटी नहरी पुल पर धंसी सड़क। संवाद
रोहतक। ओमैक्स सिटी जाने के लिए बनाई गई सड़क पर एमडीयू के पास जवाहर लाल नेहरू नहर पर पुल का निर्माण किया गया है। पुल के शुरुआती हिस्से में सड़क धंस गई है। पुल के ऊपर सड़क पर मिट्टी बैठने से करीब आठ फीट गहरा और तीन फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है। पैचवर्क के बाद गड्ढा बनना पुल के निर्माण पर भी सवाल उठाता है।
विज्ञापन

विभाग भी यहां सिर्फ मिट्टी डालकर निश्चित हो गया है। इतना बड़ा गड्ढा बनने के बाद भी यहां पर सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया है। सुरक्षा के लिए कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। पुल के रखरखाव व मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह गड्ढा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

यही नहीं, बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ओमैक्स सिटी आने-जाने के लिए इस पुल का निर्माण करीब 15 साल पहले किया गया था। इसी साल स्पेशल मरम्मत के तहत पुल का सुधार किया गया था। अब तीन दिन पहले ही पुल पर एक तरफ सड़क धंस गई है। इसकी वजह बारिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर सड़क की कंकर व मिट्टी करीब आठ फीट नीचे चली गई है। बारिश होने पर मिट्टी के कटाव से हालत और बिगड़ सकते हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गड्ढे को भरने के बजाय किनारों पर मिट्टी डालकर इसे खुला छोड़ दिया है। यहां न तो किसी तरह का संकेत लगाया गया है और न ही हादसे से बचाव के लिए किसी तरह का बंदोबस्त किया गया है।
ओमैक्स सिटी के लोगों का कहना है कि सड़क पिछले करीब आठ दिन से धंसी हुई है। इस कारण पुल से आवागमन करते समय हादसे डर लगता है। इससे पहले रोहतक आउटर बाईपास व जींद रोड पर भी सड़क धंसने की समस्या सामने आ चुकी है।
------------

सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क के गड्ढे बने खतरनाक
दिल्ली रोड पर बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के पास नगर निगम ने दो साल पहले सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई की थी। सीवर लाइन डालने के बाद सड़क का सही तरीके से निर्माण नहीं किया गया। सड़क समतल न होने की वजह से वह खस्ताहालव हो गई है। सड़क धीरे-धीरे धंस रही है। नगर निगम व पीडब्ल्यूडी एक-दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि यह मार्ग पीडब्ल्यूडी का है जबकि पीडब्ल्यूडी का कहना है कि नगर निगम ने सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी थी इस कारण निगम इसे दुरुस्त करवाए। ऐसे में दो साल से सड़क के गहरे गड्ढे आमजन के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं।
-----------
बारिश के कारण ओमैक्स सिटी पुल की सड़क धंसने की शिकायत मिली है। गड्ढे में मिट्टी डलवा दी गई है। दो दिन में मौसम ठीक होने के बाद गड्ढे को अच्छे से भरवा दिया जाएगा। -जगमाल सिंह, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी।
------------

पुल की व्यवस्थाओं को लेकर कई बार अधिकारियों को कहा गया है। गोवंश भी पुल के ऊपर बैठे रहते हैं। विभाग के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -अनिल छाबड़ा, प्रधान, रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, ओमैक्स सिटी
------------

सड़कों की हालत बेहद खराब है। प्रशासनिक अधिकारियों को मानसून के इन दिनों में सड़कों की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। कर्मचारियों की अनदेखी से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। -परमजीत तहलान, ओमैक्स सिटी।

------------

ओमैक्स सिटी के अधिकतर निवासी झज्जर रोड के निकट नहरी पुल से होते हुए शहर की ओर आना-जाना करते हैं। बिल्कुल मोड के निकट गड्ढा होने से कोई हादसा होने की संभावना बनी हुई है। - डॉ. रेखा सहारन, ओमैक्स सिटी।

22...झज्जर रोड निकट ओमेक्स सिटी नहरी पुल पर धंसी सड़क। संवाद

22...झज्जर रोड निकट ओमेक्स सिटी नहरी पुल पर धंसी सड़क। संवाद

22...झज्जर रोड निकट ओमेक्स सिटी नहरी पुल पर धंसी सड़क। संवाद

22...झज्जर रोड निकट ओमेक्स सिटी नहरी पुल पर धंसी सड़क। संवाद

22...झज्जर रोड निकट ओमेक्स सिटी नहरी पुल पर धंसी सड़क। संवाद

22...झज्जर रोड निकट ओमेक्स सिटी नहरी पुल पर धंसी सड़क। संवाद

22...झज्जर रोड निकट ओमेक्स सिटी नहरी पुल पर धंसी सड़क। संवाद

22...झज्जर रोड निकट ओमेक्स सिटी नहरी पुल पर धंसी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed