फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   RO water coolers are out of service...Students are quenching their thirst from tube wells and campers.

Rohtak News: आरओ वाटर कूलर बंद...नलकूप व कैंपरों से प्यास बुझा रहे विद्यार्थी

Tue, 11 Nov 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
RO water coolers are out of service...Students are quenching their thirst from tube wells and campers.
रोहतक के कंसाला राजकीय उच्च विद्यालय में कमरे में बंद पड़ा आरओ वाटर कूलर। संवाद
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। भालौठ के वीर चक्र विजेता कैप्टन प्रह्लाद सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और कंसाला के राजकीय उच्च विद्यालय में आरओ वाटर कूलर बंद पड़े हैं। विद्यार्थियों को गांव के जलघर से आने वाली सप्लाई या नलकूप से प्यास बुझानी पड़ रही है।
हालांकि, भालौठ के विद्यालय में कैंपर भी सहारा बने हुए हैं लेकिन यह सवाल उठता है कि विद्यार्थियों को मिल रहा पानी शुद्ध है या नहीं? क्योंकि गांवों में जलघर से आने वाले पानी का इस्तेमाल मात्र नहाने व दूसरे कार्यों के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

कंसाला व भालौठ के राजकीय विद्यालयों में टीम ने सोमवार को पड़ताल की। दोनों ही स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था न होना शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंसाला के राजकीय विद्यालय में जर्जर भवन के निकट टंकी में पानी को स्टोर किया जाता है और उसी में लगे नलकूप से विद्यार्थी प्यास बुझाते हैं। विद्यालय के 60 प्रतिशत भवन जर्जर हैं।
हालांकि, छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थी के लिए कमरों को सुधारा गया है जहां 60 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। विद्यालय में स्थायी स्वीपर न होने से घास-फूस और गंदगी है।
सुबह तीन कक्षाओं के विद्यार्थी खुले में बैठे दिखाई दिए। एक विद्यार्थी ने बताया कि पानी पीने के लिए नलकूप के पास आते हैं तो पुराने भवन में लटकते चमगादड़ों से डर रहता है, कहीं हमला न कर दें। स्कूल में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है।

भालौठ स्कूल में मिड-डे मील वर्कर्स का कहना कि अक्सर सप्लाई का पानी दूषित आता है। शिक्षक कैंपर मंगवाते हैं जिनसे मध्याह्न का भोजन और पीने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। टोंटियों व वॉश बेसिन पर काई साफ दिखाई दे रही थी। शिक्षकों का कहना कि यह पानी साफ है, इसे भी पीने के लिए अक्सर प्रयोग में ले लिया जाता है। यहां विद्यालय में 148 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं और दोनों विद्यालयों में कोई स्थायी प्राचार्य नहीं है। संवाद

रोहतक के कंसाला राजकीय उच्च विद्यालय में कमरे में बंद पड़ा आरओ वाटर कूलर। संवाद

रोहतक के कंसाला राजकीय उच्च विद्यालय में कमरे में बंद पड़ा आरओ वाटर कूलर। संवाद

रोहतक के कंसाला राजकीय उच्च विद्यालय में कमरे में बंद पड़ा आरओ वाटर कूलर। संवाद

रोहतक के कंसाला राजकीय उच्च विद्यालय में कमरे में बंद पड़ा आरओ वाटर कूलर। संवाद

रोहतक के कंसाला राजकीय उच्च विद्यालय में कमरे में बंद पड़ा आरओ वाटर कूलर। संवाद

रोहतक के कंसाला राजकीय उच्च विद्यालय में कमरे में बंद पड़ा आरओ वाटर कूलर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed