फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   RMOPS Haryana will announce a big movement in Bahadurgarh on January 8

Rohtak News: आरएमओपीएस हरियाणा 8 जनवरी को बहादुरगढ़ में करेगा बड़े आंदोलन की घोषणा

Mon, 26 Dec 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
RMOPS Haryana will announce a big movement in Bahadurgarh on January 8
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक में मौजूद आरएमओपीएस के सदस्य। विज्ञप्ति
आरएमओपीएस (रिस्टोरेसन मूवमेंट ओल्ड पेंशन स्कीम) हरियाणा के प्रांतीय अध्यक्ष मंडल की बैठक सोमवार को बिजली विभाग के विश्राम गृह में हुई। जिसकी अध्यक्षता आरएमओपीएस के प्रांतीय अध्यक्ष मंडल के सदस्य जगदीप लाठर और संचालन रमेश चाहर ने की। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग की। साथ ही 8 जनवरी को बहादुरगढ़ में राज्यस्तरीय बैठक कर बड़े आंदोलन की घोषणा करने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने 18 दिसंबर को हुए सम्मेलन की समीक्षा की और पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगामी संघर्ष की रणनीति तय की।
विज्ञापन

जगदीप लाठर ने बताया कि संगठन की तरफ से 17 महीने तक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए लगातार संघर्ष की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसी कड़ी में जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के साथ-साथ गांव में भी कर्मचारियों की कमेटियां गठित करके आंदोलन को व्यापक बनाने का निर्णय लिया है। संगठन की तरफ से 18 दिसंबर को खून से लिखा ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम किया। अगर शीतकालीन सत्र में सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती तो स्पष्ट हो जाएगा कि सरकार की नीयत में खोट है। वह कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को लागू नहीं करना चाहती। ऐसे में संगठन 8 जनवरी को बहादुरगढ़ में राज्य कमेटी की बैठक में बड़े आंदोलन की घोषणा करेगी। इस मौके पर राजकुमार सांगवान, सुरेश नेहरा, जयदीप हुड्डा, कर्मपाल, आशीष खोखर, कृष्ण मलिक, नरेंद्र खोखर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed