फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ritika Kharkada won gold in the World Military Wrestling Championship

Rohtak News: वर्ल्ड मिलिट्री कुश्ती प्रतियोगिता में रीतिका खरकड़ा ने जीता सोना

Thu, 26 Jun 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 26 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ritika Kharkada won gold in the World Military Wrestling Championship
रीतिका खरकड़ा को विजेता घो​षित करता रेफरी। स्रोत: कोच - फोटो : आयोजक
रोहतक। वर्ल्ड मिलिट्री कुश्ती प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक की रीतिका खरकड़ा ने बुधवार को हुए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करके 76 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता जर्मनी में आयोजित की गई। रीतिका की इस जीत के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

रीतिका के पिता जगबीर हुड्डा ने बताया कि बेटी ने सभी मैचों में बहुत अच्छा खेला। उन्होंने बताया कि सभी मैच लाइव देखे। उन्होंने बताया कि रीतिका अभी ओलंपिक की तैयारी में भी जुटी है। उन्होंने बताया कि मुझे उम्मीद 2028 में होने वाले ओलंपिक गेम्स में पदक जीतेगी। उन्होंने बताया कि कोच मनदीप के पास छोटूराम स्टेडियम में रीतिका अभ्यास करती है।
विज्ञापन

कोच मनदीप ने रीतिका को बधाई दी। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। पिता जगबीर हुड्डा ने उनको एकल खेल में भाग लेने की सलाह दी, लेकिन रीतिका ने पहलवानी को चुना। रीतिका ने कुश्ती की शुरुआत 72 किलोग्राम भारवर्ग में की थी। उन्होंने दर्जनों पदक इस वजन में जीते, लेकिन यह भारवर्ग ओलंपिक में न होने के कारण 76 किग्रा में खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने संघर्ष किया, कई प्रतियोगिताओं में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा। यहां से वह इस कदर निराश हो गई कि मैट को छोड़ने का ही मन बना लिया, लेकिन माता-पिता व कोच ने हौसला बढ़ाया तो रीतिका ने शानदार वापसी की और कीर्तिमान बनाया।


रीतिका की उपलब्धियां
2024 सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2025 में वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक जीता। 2022 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2023 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed