फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ritika and Simran were welcomed after returning after winning medals

Rohtak News: पदक जीत कर लौटीं ऋतिका और सिमरन का किया स्वागत

Tue, 02 Sep 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ritika and Simran were welcomed after returning after winning medals
मंडी अटेली। हाल ही में हुई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र के खिलाड़ियों का जिले का मान बढ़ाया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर लौंटी ऋतिका और सिमरन का ग्राम पंचायत बेगपुर और अटेली खेल संघर्ष समिति की ओर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बेगपुर निवासी ऋतिका यादव ने 30 अगस्त को चंडीगढ़ में आयोजित सीनियर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दस हजार मीटर वॉक रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। ऋतिका फिलहाल चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन

वह लंबे समय से कोच ललित डाबड़ से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वहीं सिमरन निवासी कांटी ने 16 अगस्त को जींद में हुई जूनियर हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त हाल ही में संपन्न हुई जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में अटेली क्षेत्र के 80 खिलाड़ियों ने राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है, जिनमें 51 खिलाड़ी एथलेटिक्स और 29 खिलाड़ी कबड्डी व क्रिकेट में चयनित हुए हैं।
यह उपलब्धि अटेली खेल संघर्ष समिति के सतत प्रयासों और प्रशिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। समिति से जुड़े कोच विक्रम डीपी, रामनिवास पीटीआई, गुरुदयाल, ललित डाबड़, पवन, हरीश यादव और अजय यादव तीन वर्षों से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

पदक विजेताओं को गाड़ियों में बैठाकर रोडशो किया गया। बेगपुर पहुंचने पर सरपंच रणवीर सिंह एवं ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर दिनेश मास्टर, रविंद्र, तेज प्रकाश, मुकेश, इंद्रजीत, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed