फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rewari team became champion by defeating Jind in Kabaddi competition

Rohtak News: कबड्डी प्रतियोगिता में जींद को हराकर रेवाड़ी की टीम बनी चैंपियन

Sat, 21 Feb 2026 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rewari team became champion by defeating Jind in Kabaddi competition
फोटो : सोनीपत के गांव पुरखास धीरान स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता विजेता कबड्डी टीम के साथ विध
गन्नौर(सोनीपत)। गांव पुरखास धीरान के स्टेडियम में आयोजित हरियाणा शैली कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब रेवाड़ी के कन्होरी की टीम ने अपने नाम किया। वीरवार देर रात तक चले फाइनल मुकाबले में कन्होरी ने जींद के अलेवा को 16-10 के अंतर से हराकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 20 टीमों ने भाग लिया जिससे पूरे दिन मैदान पर खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी रही। फाइनल में कन्होरी के रेडर और कैचर के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला।
विज्ञापन

अंकित लाठ को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ रेडर और सावन मोरखी को सर्वश्रेष्ठ कैचर घोषित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने विजेता टीम को 71 हजार रुपये व उपविजेता को 51 हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल युवाओं को नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम हैं और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच देते हैं। समापन पर अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed