फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rewari-Rohtak highway jammed for 18 hours

Rohtak News: 18 घंटे तक जाम रहा रेवाड़ी-रोहतक हाईवे

Wed, 26 Jul 2023 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Rewari-Rohtak highway jammed for 18 hours
रेवाड़ी-बावल हाईवे पर गांव गंगायचा के पास लगे जाम में फंसे वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद
रेवाड़ी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग के गायब होने से गुस्साए ग्रामीणों ने 18 घंटे बाद मंगलवार को करीब 12 बजे रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर लगाया जाम खोला। पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने गंगायचा टोल पर सोमवार शाम को जाम लगाया था। ग्रामीणों ने मंगलवार को डीसी से मुलाकात की। डीसी ने जल्द नाबालिग को ढूंढने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम रेवाड़ी व डीएसपी भी मौके पर रहे। दूसरी ओर पुलिस ने मामले में एसआईटी गठित कर दी गई, जिसका नेतृत्व डीएसपी नरेंद्र सांगवान करेंगे। इस टीम में पांच ग्रामीणों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाद 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को कुछ युवकों ने घर के बाहर बुलाकर अपहरण कर लिया। अपहरण की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस के सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो नाबालिग को बरामद कर लिया जाता। पुलिस की कार्यशैली से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार शाम को करीब 6 बजे रेवाड़ी-रोहतक हाईवे नंबर-71 पर स्थित गंगायचा टोल पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने जाम लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। जाम की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने आनन-फानन नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन ग्रामीण नाबालिग को बरामद करने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने हाईवे पर रातभर जाम रखा।
विज्ञापन

पड़ोसी गांव के युवक पर आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नाबालिग के अपहरण के मामले में लिसाना गांव के युवक का हाथ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उसी गांव के युवकों की ओर से माहौल खराब किया जा रहा है। इससे पहले भी गांव ही चार अन्य युवतियों को गायब किया जा चुका है। ग्रामीणों की ओर से हाईवे जाम करने के बाद पुलिस की टीमों ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू की। पुलिस संदिग्ध आरोपी के घर पहुंची तो पता चला कि वह अपना फोन ही घर छोड़ गया है। पुलिस ने उसके कुछ साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक नाबालिग का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों की लगी कतार
ग्रामीणों की ओर से हाईवे जाम के बाद टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं थी। पुलिस ने रेवाड़ी की ओर से आने वाले वाहनों को पटौदी फ्लाई ओवर के नीचे से डायवर्ट करके निकाला गया। झज्जर-रोहतक की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को गंगायचा टोल प्लाजा से पहले पड़ने वाले गांव के रास्तों से होकर निकाला गया। इसके अलावा अनेक वाहनों को गांवों के रास्ते से भी निकाला गया ताकि जाम न लगे।


मामले में पुलिस की ओर से एसआईटी गठित कर दी गई है। जल्द ही नाबालिग को बरामद कर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। ग्रामीणों को समझाकर जाम को खुलवा दिया गया है। फिलहाल यातायात सुचारू है।
-दीपक सहारन, एसपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed