फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Revised recruitment system will bring transparency in the recruitment process

Rohtak News: संशोधित भर्ती प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता

Thu, 27 Apr 2023 05:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 27 Apr 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Revised recruitment system will bring transparency in the recruitment process
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीरों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों एवं अन्य श्रेणियों की भर्ती के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। जिससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नजर आएगी।
कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि पंजीकरण करवाने वाले पात्र उम्मीदवारों की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा देशभर में 375 परीक्षा केंद्रों पर 17 से 26 अप्रैल तक हो चुकी है। स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय से हरियाणा व दिल्ली में मान्यता प्राप्त 8 परीक्षा केंद्र हैं। ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा से भर्ती रैली के दौरान होने वाली भारी भीड़ में कमी आएगी तथा अनियमितता की सभी संभावनाएं समाप्त होंगी। संशोधित भर्ती प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी व कारगर होगी।
विज्ञापन


तीन चरणों में संपन्न होगी भर्ती प्रक्रिया
कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि नई भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न होगी। प्रथम चरण में सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले पंजीकृत सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा देनी होगी। दूसरे चरण में जुलाई 2023 में सामान्य प्रवेश परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती रैली के दौरान उम्मीद्वार शारीरिक फिटनेस टेस्ट, शारीरिक मापतोल टेस्ट तथा दस्तावेज जांच से गुजरेंगे। तीसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों की सूची को ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर डाला जाएगा तथा उन्हें रेजिमेंट अलॉट कर प्रशिक्षण केंद्रों के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed