फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Retiring employees on the basis of image is not the right measure

Rohtak News: छवि के आधार पर कर्मचारियों को रिटायर्ड करना सहीं पैमाना नहीं

Tue, 25 Feb 2025 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Retiring employees on the basis of image is not the right measure
रोहतक। जनसेवा ट्रस्ट हरियाणा की ओर से सरकार के 50 से 55 वर्ष के कर्मचारियों की छवि की जांच कर रिटायर्ड करने के आदेशों को गलत बताया है। इससे उच्च पदों पर बैठे अधिकारी अपने नीचे काम करने वाले कर्मचारियों पर इसके लिए दवाब बना सकते हैं।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रधान जीवन सिंह ने बताया कि सेवा विस्तार के लिए जांच करने का प्रावधान पहले से ही सेवा नियमों में है, लेकिन अब इसके लिए छवि जांच नियमों को शामिल किया गया है। इसका कोई पैमाना नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का उच्च पदों से होता है, जो नीचे के कर्मचारियों तक आता है। 2024 में एसीबी ने रिश्वतखोरी के 155 मामले दर्ज किए। इसमें 6 राजपत्रित अधिकारी व 80 अराजपत्रित अधिकारी व 31 निजी व्यक्ति थे। इसमें अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का ब्योरा नहीं दिया गया है। वास्तविक स्थिति इससे अलग है। वे भ्रष्टाचार करते हैं, परंतु केस दर्ज नहीं होते। राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के लिए पटवारी, तहसीलदार को दोषी ठहराया जाता है। सरकार की इस योजना के तहत जो अधिकारी-कर्मचारी नियम से नियमानुसार काम करेंगे, उन पर दबाव बनाने के लिए उनकी सेवा, उन्नति खराब कर उनको दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed