फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Retired Inspector of Delhi Police cheated of 7 and a half lakhs

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर से साढ़े 7 लाख की ठगी

Mon, 11 Oct 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Retired Inspector of Delhi Police cheated of 7 and a half lakhs
निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगाने के नाम पर एक महिला सहित दो लोगाें ने दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर से साढ़े 7 लाख रुपये ठग लिए। परेशान इंस्पेक्टर बलियाना गांव निवासी धर्मबीर ने इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बलियाना गांव निवासी धर्मबीर ने दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड है। डेढ़ साल पहले उसके पास कोसीना राय नाम की महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि वह एक निजी दूरसंचार कंपनी से बोल रही है। कंपनी को रोहतक शहर के आउटर में टावर लगाना है। इसके लिए जगह चाहिए। टावर लगाने के लिए कंपनी लिखित में आपसे समझौता करेगी। इसके लिए पहले आपको टावर की लागत राशि देनी होगी। साथ में कंपनी टावर लगाकर आपको ही सुरक्षा गार्ड लगाएगी। हर माह सुरक्षा गार्ड के तौर पर वेतन मिलेगा। साथ ही लागत राशि वापस दी जाएगी। इसके लिए महिला ने आरके नाम के व्यक्ति से भी बात करवाई। इसके बाद अलग-अलग समय पर उससे कुल 7 लाख 50 हजार के करीब रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद अब एक आरोपी का फोन बंद आ रहा है, जबकि महिला और पैसे मांग रही है। पैसे लौटाने की कहने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसके लिए साइबर सेल की मदद से मोबाइल की आईडी व दूसरा रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed