फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Retired health worker hangs himself in hotel

रिटायर स्वास्थ्यकर्मी ने होटल में फंदा लगाकर जान दी

Sat, 09 Jan 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Retired health worker hangs himself in hotel
अनूप कुमार की आत्म हात्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्य । - फोटो : RohtakCity
रोहतक। रिटायर एमपीएचडब्ल्यू (स्वास्थ्यकर्मी) ने डी पार्क के पास एक होटल के कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पास में मिले तीन पेज के सुसाइड नोट में उसने बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाने को मजबूर होना बताया है। यह भी लिखा है कि इसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। परिजनों के बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ऑफिसर कॉलोनी निवासी अनूप (60) स्वास्थ्य विभाग में एमपीएचडब्ल्यू पद से 31 सितंबर 2020 को रिटायर्ड हुए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अनूप का बेटा विकास सिविल लाइन थाना आया और उसने अपने पिता अनूप की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। इसके करीब 20 मिनट बाद पृथ्वी होटल संचालक एडवोकेट प्रदीप दलाल ने थाने पहुंचकर बताया कि उनके होटल के कमरा नंबर तीन में अनूप नामक एक व्यक्ति है, जोकि सुबह से ही दरवाजा नहीं खोल रहा है। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से किसी भी तरह की कोई हलचल सुनाई नहीं दे रही है। पुलिस ने प्रदीप से अनूप की गाड़ी नंबर पूछी। जिसके बाद पुलिस ने अनूप के परिजनों को फोन कर थाने बुलाया। जहां से पुलिस और परिजन होटल पहुंचे। दूसरे कमरे की बालकनी से अनूप के कमरे की खिड़की तक पहुंच, शीशे तोड़कर दरवाजा खोला, तो अनूप पंखे पर फंदे से लटका था।
विज्ञापन

-----
एक पेज पर अपनी जीवन भर की पूंजी का लिखा ब्यौरा
पुलिस को मिली डायरी में अनूप ने पहले पेज पर लिखा था कि वह अपनी बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठा रहा है। इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार है। मेरे मरने के बाद किसी को भी परेशान न किया जाए। दूसरे पेज पर अनूप ने अपनी जीवन भर की पूंजी का ब्यौरा लिखा था। अनूप ने लिखा कि उसने किसी का भी पैसा नहीं देना है। इसके अलावा उसने अपनी एफडी, डेबिट कार्ड पिन सहित लेनदारों के नाम पर रुपये लिखे। तीसरे पेज पर अनूप ने लिखा कि दुनिया में कोई किसी का नहीं होता है। हर कोई यहां अपने मतलब के लिए ही याद करता है। मैंने आखिरी समय में जिन अपने परिचितों को फोन किया, उनमें से किसी का नंबर स्विच ऑफ आया तो किसी ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार शाम को होटल में लिया था कमरा
होटल मालिक एडवोकेट प्रदीप दलाल ने बताया कि अनूप ने वीरवार शाम करीब 4 बजे रूम लिया था। अपनी कार होटल के सामने पार्किंग में खड़ी की थी। शाम को उसने बाहर से नानवेज खाना भी खाया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे चाय-नाश्ता पूछने के लिए उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे चेक आउट के समय में दरवाजा खटखटाया गया। इसके बाद ही पुलिस को जानकारी दी। वहीं, परिजनों ने बताया कि अनूप वीरवार सुबह 10 बजे झज्जर के सरकारी कार्यालय में अपनी पेंशन से संबंधित दस्तावेज देने गए थे। रातभर उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। जिनकी कई जगहों पर तलाश भी की गई थी।

---
तीन पेज के सुसाइड नोट के हिसाब से अभी यह बीमारी से ही आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। फिर भी मामले की हर तरह से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मामले की आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-इंस्पेक्टर उदयभान, थाना प्रभारी, सिविल लाइन

अनूप कुमार- फाइल फोटो।

अनूप कुमार- फाइल फोटो। - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed