{"_id":"6838b5ce56a732ea5f000d3f","slug":"retired-employees-will-stage-a-sit-in-protest-on-the-15th-rohtak-news-c-17-roh1020-662631-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रिटायर्ड कर्मचारी 15 को करेंगे धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रिटायर्ड कर्मचारी 15 को करेंगे धरना-प्रदर्शन
Fri, 30 May 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 30 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
रोहतक।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक कर्मचारी भवन, सुखपुरा चौक में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान वजीर सिंह ने की।
मंच संचालन रतन जिंदल (महासचिव) ने किया। यहां पेंशनर्स की मांगों के संदर्भ में चलाए जा रहे आंदोलन के बारे में 15 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर धरने-प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया।
प्रधान वजीर सिंह व प्रेस सचिव जगपाल सांगवान ने कहा कि 13 मई को चेन्नई में अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनपर फेडरेशन की बैठक की गई थी। इस फैसले अनुसार 15 जुलाई को अखिल भारतीय स्तर पर जिला मुख्यालयों पर विशाल धरने, प्रदर्शन किए जाएंगे। इस पर भी सरकार बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो 17 सितंबर को जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके इलावा दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी फेडरेशनों, अन्य मजदूर संगठनों के आह्वान पर नौ जुलाई को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के सभी जिलों में होने वाले प्रदर्शनों पर भारी संख्या में बढ़-चढ़ कर भाग लेगा।
इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान ओमप्रकाश सैनी, छज्जू राम नैन, रतन जिंदल, यूएम खान, सूरजकौर, गुलाब सिंह, धर्मपाल शर्मा, मान सिंह, मंगत राम कौशिक, आशा शर्मा, निर्मला, जयप्रकाश शास्त्री शामिल रहे।