{"_id":"673ccae692c139ddcf017d2f","slug":"retired-association-criticized-government-policies-rohtak-news-c-17-roh1020-547594-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रिटायर्ड संघ ने की सरकारी नीतियों की आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रिटायर्ड संघ ने की सरकारी नीतियों की आलोचना
विज्ञापन
19सीटीके30..कर्मचारी भवन में आयोजित पांचवां सम्मेलन में शपथ लेते रिटायर्ड संघ के कर्मचारी। स्रो
रोहतक। रिटायर्ड संघ के मंगलवार को हुए 5वें सम्मेलन में कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों की आलोचना की है। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने की।
राज्य के महासचिव रामनिवास सैनी ने कहा सरकार कम्युटेशन राशि की वसूली 10 साल तक करने का आदेश जारी कर दे तो पेंशनर्स व सरकार दोनों का धन व समय बर्बाद होने से बच जाता। कोर्ट द्वारा स्टे होने के बावजूद सरकार मुकदमे को जारी रखते हुए परेशान कर रही है, जबकि कोर्ट ने स्टे इसी आधार पर दिया है कि पूरी राशि ब्याज सहित दस साल में पूरी हो जाती है। इसी तरह रिटायरमेंट पर 30 जून को बारह महीने पूरे करने वाले या छह महीने से ज्यादा पूरे वालों को एक वेतनवृद्धि देने का मामला भी कोर्ट में घसीट रही है। यह वेतनवृद्धि देना जायज है। सम्मेलन में 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पर पेंशन में पांच प्रतिशत वृद्धि की मांग पूरी तरह न्यायोचित है।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व महासचिव सत्यपाल सिवाच ने पुराने संघर्षों के अनुभव रखते हुए कहा कि हम सामाजिक मुद्दों पर लड़ाई को विशेष महत्व देते हैं। हमने सांझा संघर्ष की लाइन को प्रमुखता दी है। उन्होंने साफ किया है कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ जनहित मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के लिए जो आंंदोलन होंगे हम उसका डटकर समर्थन करेंगे। इस मौके पर सर्वकर्मचारी संघ की पहली एक्शन कमेटी के सदस्य रहे सूरजभान खोखर ने भी अपनी ओर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
चुनाव में जगपाल सांगवान बने संघ के नए अध्यक्ष
चुनाव प्रक्रिया का संचालन सर्वकर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिवाच और जिला सचिव मनजीत पांचाल ने किया। इनमें जगपाल सांगवान को अध्यक्ष, ओमप्रकाश कादयान को सचिव, रणवीर सिंह दहिया को कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतरसिंह, सुनेहरा सिंह उपाध्यक्ष, बुधराम को ऑडिटर, रमेश गिल को सहसचिव, सुखबीर सिंह जेई संगठन सचिव, जोगेंद्र सिंह गिल को प्रेस सचिव और रामनिवास सैनी को मुख्य सलाहकार बनाया गया। सूरजभान खोखर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।