फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Respected Minister Officers are getting drainage done by 'paper pump', the problem remains as it is

मंत्रीजी! अफसर ‘कागजी पंप’ से करा रहे जल निकासी, समस्या जस की तस

Wed, 04 Aug 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Respected Minister Officers are getting drainage done by 'paper pump', the problem remains as it is
प्रदेश के गृह एवं स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने पालिका के अफसरों को व्हाट्सएप ग्रुप डिपार्टमेंट.यूएलबीएचआर पर संदेश भेज कर शहर में बारिश के बाद जलभराव की समस्या को खत्म करने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद पालिका कॉलोनी, ओमैक्स सिटी के प्रवेश द्वार, तिलियार व बोहर नहर के पास आदि स्थानों पर जलभराव का समाधान नहीं हो सका है। अफसर सिर्फ कागजी पंप से जल निकासी करा रहे हैं, जबकि हकीकत में समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे लोग परेशान हैं। उन्होंने मंत्री से समस्या के निराकरण की फिर से मांग की है।
विज्ञापन

बारिश के बाद हुए जलभराव से लोगों को होने वाली परेशानियों को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी नगर निगम आयुक्त और नगर पालिका प्रशासकों को व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश जारी कर क्षेत्रों में लगातार दौरा करने के आदेश दिए हैं। मंत्री के संदेश से नगर निगम प्रशासन में हलचल मची हुई है। संदेश में उन्होंने निगम आयुक्त व प्रशासक को अपने कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में दौरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बारिश के बाद हुए जलभराव की समस्या को ट्रैक्टर-ट्रॉली पंप के माध्यम से खत्म कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह सुझाव भी दिया है कि इस दौरान अफसर अपने साथ मौके पर निगम के मेयर अथवा नगर पालिका के प्रधान को ले जा सकते हैं। यही नहीं, उन्होंने नियमित रूप से कार्रवाई की रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है। यह कार्यक्रम बरसात में जारी रहना चाहिए।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा, शहर में कहीं भी नहीं है जलभराव
अधिकारियों ने दावा किया कि शहर में कहीं भी जलभराव के हालात नहीं हैं। बारिश को लेकर पूरी तैयारी है, जैसे ही जलभराव होता है, वैसे ही मौके पर मोटर व पंप पहुंचाई जाती हैं। अधिकारियों का यह दावा सिर्फ कागजी दिख रहा है। शहर के कई क्षेत्रों में बारिश का पानी भरा हुआ है। जलभराव के अंदर से लोगों का आवागमन जारी है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। पालिका कॉलोनी के अधिकांश इलाकों में काफी जलभराव है, जो निगम अफसरों को नहीं दिखता। बोहर नहर के नजदीक आश्रम और तिलियार के पास पानी भरा हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। निगम एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जहां जलभराव होता है, वहां जलनिकासी की पूरी व्यवस्था की गई है। सेक्टर-दो में जाट भवन व सीनियर सिटीजन क्लब, गढ़ी बोहर के जोहड़, सुनारिया में इंजन व दो ट्रैक्टर, एकता कॉलोनी में पंप लगाए गए हैं। जलभराव से निपटने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो जलभराव की सूचना पर पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जलभराव की नहीं है कोई सूचना
जलनिकासी के लिए समुचित प्रबंध किए हैं। फिलहाल शहर में कहीं भी जलभराव होने की कोई सूचना नहीं है। यदि कोई शिकायत करेगा तो टीम भेजेंगे। यदि किसी के प्लाट पर जलभराव है तो वह निगम नहीं निकलवाएगा।

-योगराज छिक्कारा, अधिशासी अभियंता नगर निगम
जल निकासी के लिए तुरंत व्यवस्था कराई जाएगी
मंत्री अनिल विज के संदेश आने के बाद इंजीनियरों की टीमों को जलभराव से निपटने के लिए लगाया है। यदि कहीं जलभराव होगा तो तुरंत टीम जाएगी। जिन स्थानों पर जलभराव है, वहां से भी निकासी कराई जाएगी।
- नरहरि बांगड़, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed