फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Resold the house sold in Janata Colony

जनता कॉलोनी में बेचे मकान को दोबारा बेचा

Wed, 26 Jan 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Resold the house sold in Janata Colony
रोहतक। शहर की जनता कॉलोनी में एक मकान को दोबारा बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रेलवे रोड निवासी महेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि जनता कॉलोनी में उसने मकान खरीदा था। इसके लिए 2015 में एग्रीमेंट किया था। उसने मकान मालिक को एग्रीमेंट के तहत दोनों पेमेंट कर दी। तभी से वह मकान में काबिज है। जनवरी 2020 को आरोपियों ने उसके मकान के ताले तोड़े और स्टील गेट उखाड़कर ले गए। उसने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज करवाया था, जिसको लेकर अदालत में केस चल रहा है। आरोपियों ने हाईकोर्ट से जमानत ली थी। अब पांच जनवरी को अपने मकान पर गया तो तीन ताले टूटे मिले। किसी अन्य का ताला लगा हुआ था। उसने जनता कॉलोनी चौकी में शिकायत दी। अब मुझे पता चला है कि आरोपियों ने मकान की दो हिस्सों में रजिस्ट्री किसी अन्य के नाम करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed