फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Resident doctors showed solidarity by forming a human chain, pleading for justice

Rohtak News: रेजिडेंट डॉक्टरों ने मानव शृंखला बनाकर दिखाई एकजुटता, लगाई न्याय की गुहार

Thu, 22 Aug 2024 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Resident doctors showed solidarity by forming a human chain, pleading for justice
रोहतक। कोलकाता प्रकरण को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। रेजिडेंट डॉक्टर, एमबीबीएस व बीडीएस विद्यार्थियों ने शाम को डीन पार्क से मेडिकल मोड़ तक पैदल मार्च के साथ मानव शृंखला बनाकर अपनी एकजुटता दर्शाते हुए न्याय की गुहार लगाई। महिला व पुरुष चिकित्सकों ने सुरक्षा नहीं तो काम नहीं व वी वांट जस्टिस का नारा लगाते हुए रोष प्रकट किया। साथ ही डीन पार्क के पास चिकित्सकों ने अनौपचारिक ओपीडी लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य जांचा। आरडीए प्रधान डॉ. प्रज्वल ने चिकित्सकों को मरीज की जान बचाने के लिए अपना सर्वस्व लगाने वाला बताया व आम लोगों का आंदोलन में जुड़ने पर आभार जताया।
विज्ञापन


ये हैं चिकित्सकों की मांगें
- कैंपस में हर जगह नाइट विजन वाले कैमरे लगाए जाएं।
- प्राथमिकता के आधार पर भर्ती किए जाएं सुरक्षाकर्मी।
- पीजीआईएमएस कैंपस को क्लोज कैंपस बनाया जाए।
- कैंपस की एक ही एंट्री एग्जिट होना चाहिए।
- श्रीनगर कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद किया जाना चाहिए।
- कैंपस के बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए।
- स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया जाए।
- संस्थान में महिला सुरक्षा के प्रति उठाए कड़े कदम
चिकित्सकों ने कहा कि पीजीआईएमएस की छात्रा का शोषण व मारपीट निंदनीय है। इसका विरोध करते हुए एसएफआई जिला कमेटी रोहतक आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग करती है।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला कमेटी रोहतक ने संयुक्त रूप से कहा कि देश में दिन-प्रतिदिन महिलाओं और लड़कियों पर बढ़ रहे शोषण और बलात्कार जैसी घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। साथ ही संस्थान में महिला सुरक्षा के प्रति कड़े कदम उठाए जाएं। इसके खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाते हुए आरोपियों को सजा देनी चाहिए। इधर, पीजीआईएमएस के छात्र और रेजीडेंट डॉ. बंगाल में हुए महिला डॉ. के रेप और हत्या के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन रक्षाबंधन के दिन इसी विश्वविद्यालय के एनाटॉमी डॉक्टर ने बीडीएस कर रही छात्रा का शोषण और मारपीट करने जैसा अमानवीय कृत किया। इसका सभी विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed