फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   reseverson matter after election jat rohtak

पंचायत चुनाव के बाद फूंकेंगे जाट आंदोलन का बिगुल

Wed, 03 Jun 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 03 Jun 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन की घोषणा अब पंचायत चुनाव के बाद की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया।

छोटूराम धर्मशाला में बुलाई बैठक में तमाम दलीलों और तर्कों के बाद कोर कमेटी ने आंदोलन को पंचायत चुनाव तक टाल दिया।

पूर्व कमांडेट हवा सिंह सांगवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि पंचायत चुनाव की तारीख घोषित होते ही सभी जाट संगठनों और खापों की बैठक की जाएगी।

इस बैठक में आंदोलन शुरू करने की तारीख तय होगी।
बाहरी राज्य के जाट नेता को नहीं घुसने देंगे
तय किया गया कि आंदोलन राज्य स्तर पर किया जाएगा। इसमें बाहरी राज्य का कोई भी जाट नेता हस्तक्षेप नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष धर्मपाल हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार जल्द से जल्द अपना रुख स्पष्ट करे।
विज्ञापन


दो माह बाद भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। इससे समाज में नाराजगी बढ़ी है। बैठक में डॉ. ओमप्रकाश धनखड़, जयकिशन दलाल, धर्मपाल हुड्डा, चांदराम फौगाट, जगबीर हुड्डा, हेडमास्टर ताराचंद, मनोज सांघी, प्रोफेसर  सुमेर सिंह, श्रीभगवान, अनिल रोज, जगदीश गुलिया, दलजीत पंघाल, प्रेम सिंह राठी, ओमपाल आर्य, रघुबीर सिंह बूरा, जगबीर मलिक, जसमेर गिल, रण सिंह सांगवान, सत्यपाल बिलावल, सूबेदार श्रीभगवान, महेंद्र सिंह मोर, रामफूल हुड्डा, जागे, लखपत और बलदेवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed