{"_id":"679f722655288126a703d20c","slug":"researchers-encouraged-to-do-quality-research-work-rohtak-news-c-17-roh1020-592616-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शोधार्थियों को गुणवत्तापरक शोध कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शोधार्थियों को गुणवत्तापरक शोध कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया
Sun, 02 Feb 2025 06:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 02 Feb 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के स्वराज सदन में नव प्रवेशी पीएचडी विद्यार्थियों के लिए आयोजित सात दिवसीय शोध प्रविधि कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ।
यह कार्यशाला चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज के तत्वावधान में फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज तथा फैकल्टी ऑफ इंटर डिसिप्लिनरी स्टडीज की ओर से आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने शोधार्थियों को गुणवत्तापरक शोध कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवा शोधकर्ताओं को एक जिम्मेदार और समर्पित वैज्ञानिक के रूप में खुद को विकसित करने का आह्वान किया, जो समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए कड़ी मेहनत करता है। प्रो. एससी मलिक, प्रो. संदीप मलिक तथा प्रो. देवेंद्र सिंह ने नवोदित वैज्ञानिकों को शैक्षिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करने के लिए कुलपति का आभार व्यक्त किया। डॉ. कोमल जाखड़ ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार, डॉ. प्रीति गुलिया, डॉ. नीलकमल, डॉ. हरिओम, डॉ. नवीन, डॉ. संगीता यादव व डॉ. अमरिंदर कौर सहित शिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। ।