फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Research presented on the opportunities and challenges of Artificial General Intelligence.

Rohtak News: आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस के अवसरों व चुनौतियों पर शोध प्रस्तुत

Sun, 30 Nov 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 30 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Research presented on the opportunities and challenges of Artificial General Intelligence.
46...एमडीयू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उप​स्थित संयोजक प्रो. एससी मलिक, प्रो. एन. बाल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, जिसका शीर्षक वैश्विक उन्नयन सांख्यिकीय मॉडलिंग, अनुकूलन तकनीक और डाटा विज्ञान के अंतर्गत शनिवार को देश-विदेश के विद्वानों ने विभिन्न तकनीकी सत्रों में महत्वपूर्ण शोध पत्र प्रस्तुत किए। प्रो. नसीब सिंह गिल ने संकीर्ण बुद्धिमत्ता से सुपरह्यूमन इनसाइट तक की यात्रा व आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस के अवसरों और चुनौतियों पर विचार प्रस्तुत किए।


प्रो. एन बालकृष्ण ने सह संबद्ध त्रुटियों वाले स्टोकेस्टिक अस्थिरता मॉडलों पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। प्रो. जीसी टिक्कीवाल सर्वेक्षण आंकड़ों के माध्यम से सूक्ष्म क्षेत्र आकलन के लिए सिक्योर मॉडलिंग पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन


सम्मेलन के संयोजक प्रो. एससी मलिक ने जानकारी दी कि आज के सत्रों में विशेषज्ञों ने डाटा विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सांख्यिकीय मॉडलिंग और उनके वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों से जुड़े विभिन्न आयामों पर विचार साझा किए। प्रो. डीएस हुड्डा ने फजी सॉफ्ट सेट सिद्धांत और इसका आयाम घटाने तथा चिकित्सकीय निदान में उपयोग विषय पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. के. मुरलीधरन ने गॉसियन प्रक्रिया प्रतिगमन पूर्वानुमान शक्ति बढ़ाने के लिए सीखने योग्य कर्नेल फ़ंक्शन ढांचा पर व्याख्यान दिया। प्रो. डेविड डी. हनागल ने किडनी संक्रमण आंकड़ों के विश्लेषण के लिए सह संबद्ध यौगिक ज्यामितीय फ्रेल्टी मॉडल पर शोध प्रस्तुत किया।

डॉ. शालिनी गुप्ता ने अव्यवस्थित अनुक्रमों और फिबोनाची आधारित रूपांतरणों की ओर से सुरक्षित रंगीन छवि एन्क्रिप्शन योजना पर वक्तव्य दिया। प्रो. आरएल. शिंदे ने मुंबई महानगर क्षेत्र में 2021 से 2024 के दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स के स्थानिक रुझानों पर महत्वपूर्ण शोध प्रस्तुत किया। प्रो. मलिक ने बताया कि इन सत्रों में शोधार्थियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर विशेषज्ञों से ज्ञानवर्धक संवाद का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed