{"_id":"633f2b57c500635d3b5e1749","slug":"report-sought-from-tax-branch-on-delay-on-ndc-portal-rohtakcity-news-rtk660127076","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीसी पोर्टल पर हो रही लेटलतीफी पर टैक्स ब्रांच से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीसी पोर्टल पर हो रही लेटलतीफी पर टैक्स ब्रांच से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम आयुक्त ने वीरवार सुबह 10 बजे प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रांच के अधिकारियों से एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) पोर्टल संबंधित लंबित फाइलों से संबंधित हो रही लेटलतीफी के बारे में रिपोर्ट मांगी। इस दौरान 300 से ज्यादा एनडीसी से संबंधित फाइलें लंबित पाई गई। उन्होंने जेडटीओ (क्षेत्रीय काराधान अधिकारी), टैक्स इंस्पेक्टर और सभी क्लर्कों से एक-एक से लेटलतीफी का कारण पूछा और समय पर आवेदनों के निवारण करने के दिशा-निर्देश दिए।
निगम अधिकारियों के अनुसार आयुक्त ने टैक्स ब्रांच के सभी क्लर्कों का पब्लिक डीलिंग समय सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक और इसके बाद फील्ड कार्यों के लिए समय निर्धारित किया। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि वीरवार को कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति रिपोर्ट और कार्य की जांच की गई। प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन का समय पर कार्य करें और कोई भी आवेदन लंबित न रखें। साथ ही निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय कराधान अधिकारियों (जेडटीओ) को निर्देश दिए गए कि प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को नोटिस देने का कार्य और बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग अभियान निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने बताया कि यदि किसी बकायेदार के बिल में त्रुटि मिले तो उसे तुरंत सुधारा जाए।
....
बॉक्स -
शहरी परियोजना शाखा के साथ की बैठक -
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने वीरवार को शहरी परियोजना शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। आयुक्त ने शहरी परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि आमजन को सरकार द्वारा दी जा रही स्कीमों का समय पर लाभ मुहैया करवाया जाए। आयुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सरकार ने आमजन को सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट वेंडर, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना चला रखी हैं। इन योजनाओं को समय पर लाभार्थियों को दिया जाना होता है। बैठक में शहरी परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित किस्त वाले लाभार्थियों को तुरंत दी जाए और प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आमजन को लाभ दिलवाया जाए।