फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Report on glass in Gulab Jamun to be released in 14 days, letter written for urgency

Rohtak News: गुलाब जामुन में कांच निकलने की 14 दिन में आएगी रिपोर्ट, जल्दी के लिए लिखा पत्र

Sun, 05 Oct 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Report on glass in Gulab Jamun to be released in 14 days, letter written for urgency
रोहतक। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्टाफ के खाने में गुलाब जामुन से कांच निकलने के बाद सभी की नजरें भेजे सैंपल की रिपोर्ट पर हैं। यह रिपोर्ट 14 दिन में आनी है। हालांकि, एफडीए की ओर से रिपोर्ट जल्द भेजे जाने के संबंध में लैब को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

एमडीयू में खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गृह मंत्री के स्टाफ को परोसा गया भोजन विवादों में घिरा हुआ है। खाने में गुलाब जामुन से निकले कांच के टुकड़े ने मामले को गंभीर बना दिया है। इसकी रिपोर्ट 14 दिन में आएगी। यही नहीं, एफडीए विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट जल्द जारी करने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन

इधर, गृहमंत्री का स्टाफ व अन्य लोग विवादित खाना खा-पीकर हजम भी कर चुके हैं। फिलहाल नजरें खाने के सैंपल की रिपोर्ट पर टिकी है। इस रिपोर्ट में भी सिर्फ खाने की गुणवत्ता साफ तौर पर झलकती नजर नहीं आ रही है। इसकी वजह लैब से खाद्य सामग्री के स्टैंडर्ड, सब स्टैंडर्ड, मिस ब्रांडेड होने की ही जानकारी दिया जाना है। ऐसे में मामला पेंचीदा बन गया है। फिलहाल इस मामले में कोई बोलने को तैयार नहीं है। लैब की रिपोर्टर के आधार पर ही संबंधित के खिलाफ कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फैकल्टी हाउस का प्रभारी बदला
गुलाब जामुन में कांच के टुकड़े ने एमडीयू के फैकल्टी हाउस में हड़कंप मचाया हुआ है। यही वजह है कि यहां के एक अधिकारी को तुरंत प्रभाव से बदल दिया गया है। इनकी जगह होटल मैनेजमेंट एक के शिक्षक को नियुक्त किया गया है। ऐसे में गुलाब जामुन की खरीद के तार फैकल्टी हाउस से सीधे जुड़ते नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि इस चहेते अधिकारी को सुरक्षित रखने के लिए यह तबादला हुआ है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed