{"_id":"64ad7f5e75c1adb1720663d5","slug":"repairer-dies-due-to-explosion-of-compressor-machine-in-rohtak-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: कंप्रेसर मशीन फटने से मिस्त्री की मौत, धमाके के साथ पांच फीट उछला और छत से नीचे आ गिरा, अंतड़ी आई बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: कंप्रेसर मशीन फटने से मिस्त्री की मौत, धमाके के साथ पांच फीट उछला और छत से नीचे आ गिरा, अंतड़ी आई बाहर
Tue, 11 Jul 2023 09:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Jul 2023 09:42 PM IST
सार
कोल्ड स्टोर की मरम्मत के दौरान जोरदार धमाके के साथ कंप्रेसर मशीन फट गई। पीड़ित ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। साथी मिस्त्री और एक बाइक सवार भी घायल है।
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में हुई दुर्घटना के बारे जानकारी देता घायल शिवचरण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में नई अनाज और फल मंडी में मंगलवार को केले के कोल्ड स्टोर की मरम्मत के दौरान जोरदार धमाके के साथ कंप्रेसर मशीन फट गई। हादसे में सैनीवास निवासी 24 वर्षीय मिस्त्री संदीप की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि संदीप धमाके के साथ पांच फीट उछला और छत से नीचे आ गिरा। उसकी पेट की अंतड़ी बाहर आ गई।
विज्ञापन
राकेश मनचंदा 20 साल से मंडी में फलों का कारोबार कर रहे हैं। केला रखने के लिए कोल्ड स्टोर बना रखा है। सुबह कोल्ड स्टोर का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस था। उसने मिस्त्री को फोन किया। एक मिस्त्री ने फोन नहीं उठाया, जबकि दूसरे ने 10 बजे तक आने की बात कही। करीब सवा 11 बजे मिस्त्री संदीप व पंकज आए। बताया कि गैस कम हो गई है और डालनी पड़ेगी।
विज्ञापन
इसके लिए बाजार से सामान मंगवाया। दोनों मिस्त्री छत पर जाकर कंप्रेसर मशीन ठीक करने लगे। वह नीचे आकर हिसाब-किताब देख रहा था। करीब दो बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ मिस्त्री संदीप नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल था। एंबुलेंस बुलाकर दोनों को पीजीआई में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी बोले, जोरदार धमाके से हिलीं दीवारें
हादसे के समय मंडी में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक धमाके से 500 मीटर की दूरी पर दूसरे गोदाम की दीवारें हिल गईं। बाहर निकलकर देखा तो केले के गोदाम के बाहर भीड़ एकत्रित थी। घायल मिस्त्री संदीप तड़प रहा था। उसने पानी मांगा, लेकिन किसी ने कहा कि ऐसी हालत में पानी देना ठीक नहीं होगा। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को पीजीआई में दाखिल कराय गया, जहां संदीप की मौत हो गई।
बाइक सवार बोला, धमाके के साथ बाइक से गिर गया
मंडी में आए शिवचरण ने बताया कि धमाके के समय वह बाइक पर अपनी पत्नी के साथ गोदाम के सामने से गुजर रहा था। अचानक धमाके के साथ कोई नुकली वस्तु उसके पेट को छूकर निकल गई। उसे हल्की चोट आई। वह अस्पताल गया और पट्टी करवाई।
अनाज मंडी में कोल्ड स्टोर की कंप्रेसर मशीन फटने से दो मिस्त्री घायल हो गए थे, जिनमें से एक मिस्त्री संदीप की मौत हो गई। वह अविवाहित था, जबकि दूसरा मिस्त्री पंकज घायल है। उसकी एक बेटी है। मामले को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है। -एसआई प्रकाशचंद, जांच अधिकारी, थाना शिवाजी कॉलोनी