फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Remand of accused in Anil murder case ends, sent to Tihar jail

Rohtak News: अनिल हत्याकांड के आरोपियों का रिमांड खत्म, तिहाड़ जेल गए

Fri, 28 Jun 2024 04:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Remand of accused in Anil murder case ends, sent to Tihar jail
रोहतक। मोखरा गांव निवासी अनिल हत्याकांड के दोनों आरोपियों से सिटी थाना पुलिस ने रिमांड के बाद आरोपियों को तिहाड़ जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाइक के कागजात बरामद कर लिए हैं। दोनों कबूला है कि बाइक लूटने का विरोध करने पर अनिल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि 31 मई को आउटर गोहाना रोड जींद बाईपास के नजदीक मोखरा गांव निवासी अनिल से बाइक लूटने के लिए गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद दोनों आरोपी सांघी गांव निवासी वीरपाल और अंकित बाइक लूटकर दिल्ली भाग गए थे और वहां पर मोटी रकम की रंगदारी के लिए एक व्यापारी की दुकान पर फायरिंग कर दी थी। दोनों हत्यारोपियों को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो आरोपियों की निशानदेही पर बाइक के दस्तावेज बरामद किए हैं। दो दिन की रिमांड के बाद आरोपियों को पहले दिल्ली अदालत में पेश किया और फिर वहां से तिहाड़ जेल भेज दिया गया। अब इस मामले में अदालत में सभी साक्ष्य रखते हुए सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed