फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Relief to school children , from 23 schools will be closed , now open in July

स्कूली बच्चों को मिली राहत, 23 से बंद होंगे स्कूल, अब जुलाई में खुलेंगे

Sat, 21 May 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 21 May 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Relief to school children , from 23 schools will be closed , now open in July
छात्राएं - फोटो : file photo
 गर्मी से बेहाल स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। अब शहर के अधिकतर निजी एवं सरकारी स्कूल 23-24 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के तहत बंद हो जाएंगे। भीषण गर्मी में भी स्कूल आ-जा रहे बच्चों को अब एक जुलाई से स्कूल जाना होगा। हालांकि कुछ स्कूल 25 जून से ही खुल जाएंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया गया है। इसके बाद अधिकतर स्कूलों ने अपने ग्रीष्मकालीन अवकाश को रि-शेड्यूल कर लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीमार कर देने वाली गर्मी में भी स्कूलों के खुले रहने का मुद्दा अमर उजाला वीरवार के अंक से प्रकाशित कर रहा है। इसके बाद सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों को 23 मई से बंद करने का आदेश दिया और निजी स्कूलों से इस तिथि से स्कूल बंद करने का अनुरोध किया था। मौसम की तल्खी ने बच्चों और बुजुर्गों को बेहाल कर दिया है। गर्मी का आलम यह है कि जरा सी अनदेखी हर उम्र के लोगों पर भारी पड़ रही है। अस्पतालों में गर्मी के कारण बीमार होने वाले बच्चों और अन्य लोगों की तादाद हर रोज बढ़ती जा रही है। ऐसे में शहर के अधिकतर निजी स्कूल संचालकों ने भी 23-24 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां करने का फैसला किया है। स्कूल संचालकाें का कहना है कि भीषण गर्मी में लोगों को कहीं पर भी चैन नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि वे भी प्रदेश सरकार के आदेश को प्राथमिकता देंगे। वहीं, डीईओ ने बीईओ और बीईईओ को आदेश दिए हैं कि वे सभी स्कूलाें को पत्र भेजें, ताकि 23 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश हो सके।
विज्ञापन


नहीं मिला पत्र, 27 मई से करेंगे छुट्टियां
पठानिया पब्लिक स्कूल को शिक्षा विभाग की ओर से 23 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टी करने का आदेश नहीं मिला है। स्कूल के निदेशक अंशुल पठानिया ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है। यदि पत्र मिलेगा तो उसका पालन जरूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल का शेड्यूल थोड़ा अस्तव्यस्त था, इसलिए 27 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां की जाएंगी। वहीं, मॉडल स्कूल की सभी शाखाओं में 23 मई से गर्मियों की छुट्टियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरकिशन में 23 से छुट्टियां तो स्कॉलर रोजरी में 24 से
हरकिशन मेमोरियल स्कूल ने शुक्रवार को सभी अभिभावकों को एसएमएस करके 23 मई से गर्मियों की छुट्टियां करने की सूचना दी है। स्कूल की प्राचार्या रानी मलिक ने बताया कि 21 मई को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पीटीएम होगी। उन्होंने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर शेड्यूल में फेरबदल किया गया है। दूसरी ओर, स्कॉलर रोजरी पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. रवि गुगनानी ने बताया कि वे सरकार के आदेश को मानेंगे, लेकिन आखिरी यूनिट टेस्ट के चलते 24 मई से गर्मियों की छुट्टियां की जाएंगी।

ज्योति प्रकाश स्कूल ने भी बदला शेड्यूल
ज्योति प्रकाश सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक राजीव मलिक ने भी गर्मी के चलते छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव किया है। पहले छुट्टियां एक जून से होनी थी, लेकिन चिलचिलाती गर्मी में बच्चों की सेहत को देखते हुए 24 मई से छुट्टियां की जाएंगी। इसी तरह जॉन वेस्ले कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्या ममता मलिक ने बताया कि शिक्षा विभाग से 23 मई से छुट्टी किए जाने से संबंधित कोई पत्र नहीं मिला है। लेकिन व्हाट्स एप पर सूचना जरूर आ रही है। स्कूल में छुट्टियां किए जाने का फैसला शनिवार को किया जाएगा। वैसे सोमवार से ही छुट्टियां होने की संभावना है।


शिक्षा विभाग के डायरेक्टर आरके खरब की ओर से 23 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश करने का आदेश है। अब 25 जून को स्कूल खुलेंगे। यह आदेश सरकारी-गैर सरकारी के साथ सभी प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू है। इसलिए निजी स्कूल संचालक अपनी छुट्टियों का रि-शेड्यूल कर लें, ताकि बच्चों को थोड़ी राहत मिल सके। 
- सुनीता रूहिल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed