फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Relief from pollution, AQI recorded 230

Rohtak News: प्रदूषण से राहत, एक्यूआई दर्ज किया गया 230

Wed, 13 Nov 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 13 Nov 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Relief from pollution, AQI recorded 230
-फोटो 66 : दिल्ली-रोहतक रोड पर आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों पर सफाई करती मशीन। संवाद
बहादुरगढ़। कई दिनों से प्रदूषण का दंश झेल रहे बहादुरगढ़ वासियों को मंगलवार को थोड़ी और राहत मिली। दिन भर हवा चलने के कारण प्रदूषण में कमी आई। वहीं, सुबह के समय हल्का स्मॉग भी रहा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। एक्यूआई ऑरेंज जोन में 230 पर रहा।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिनों से बहादुरगढ़ की हवा पूरी तरह जहरीली हो गई थी। इसमें लोगों को सांस लेने पर भी परेशानी होने लगी थी। मंगलवार को सुबह से शाम तक हवा चली तो प्रदूषण कुछ कम हुआ। हवा की गति 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। शहर की सड़कों पर उड़ने वाली धूल को कम करने के लिए नगर परिषद की ओर से जहां टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं मशीनों से दिल्ली-रोहतक रोड़ पर टिकरी बॉर्डर तक डिवाइडर के साथ पड़ी मिट्टी को साफ कराने का काम किया गया। प्रदूषण कम होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि यदि हवा का दौर इसी तरह चलता रहता है तो प्रदूषण दो से तीन दिन में पूरी तरह छट जाएगा और लोगों को फिर से साफ हवा मिलेगी। एसडीओ अमित दहिया ने आमजन से भी अपील की है कि वे कूड़ा करकट न जलाएं। अपने घरों, दुकानों के बाहर पानी का छिड़काव करें। इससे धूल नहीं उड़ेगी और लोगों को प्रदूषण का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed