फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Register by 31st to sell your crop at government rate

Rohtak News: सरकारी रेट पर फसल बेचने के लिए 31 तक कराएं पंजीकरण

Sun, 24 Aug 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Register by 31st to sell your crop at government rate
सांपला। सरकारी दाम पर फसल बेचने के इच्छुक किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराएं। कृषि विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दी है।
विज्ञापन

सरकार उन्हीं किसानों की फसल खरीदेगी, जिन्होंने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। इसलिए किसान किसी भी असुविधा से बचने के लिए सरकार की ओर से निर्धारित दाम पर फसल बेचने के लिए समय पर अपनी फसल का पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन

कृषि विभाग का कहना है कि किसानों के कल्याण के लिए सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ भी पोर्टल पर पंजीकरण करने वालों को ही मिलेगा। पंजीकरण के लिए किसानों के पास परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान घर बैठे पोर्टल से या सीएससी सेंटर पर जाकर फसल का पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर कॉल कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed