{"_id":"64bc3c2d575a7976b601d024","slug":"register-a-complaint-of-cyber-fraud-anywhere-rohtak-news-c-17-roh1018-206186-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कहीं भी दर्ज करवाएं साइबर ठगी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कहीं भी दर्ज करवाएं साइबर ठगी की शिकायत
विज्ञापन
रोहतक। साइबर ठगी की शिकायत की शिकायत आम आदमी किसी भी थाने या चौकी में दे सकता है। दो लाख या इससे ज्यादा की ठगी की शिकायत साइबर क्राइम थाने में आ जाएगी। इससे कम की ठगी की एफआईआर संबंधित थाने में दर्ज होगी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी है कि पीड़ित व्यक्ति शिकायत दर्ज कराने के लिए एक थाने से दूसरे थाने में चक्कर न काटे।
जिले में साइबर क्राइम की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा ऑनलाइन झांसा देकर लोग बैंक अकाउंट से पैसे निकाल रहे है। शुक्रवार को 24 घंटे में ठगी की छह वारदात सामने आई, जिसमें दो वारदात तीन लाख से ज्यादा की ठगी की थी। पुलिस साइबर क्राइम को लेकर गाइड लाइन जारी करती है, लेकिन सतर्कता के अभाव में ठग किसी ने किसी बहाने से आम लोगों को अपने झांसे में ले ही लेते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि सावधानी में ही सुरक्षा है।
छह माह 21 दिन में दो लाख से ज्यादा की ठगी की 25 वारदात
पुलिस की तरफ से साइबर क्राइम रोकने के लिए जिले में अलग से सेक्टर 14 में साइबर क्राइम थाना बनाया हुआ है। पहले साइबर ठगी की इसी थाने में एफआईआर दर्ज होती थी, लेकिन केसों की बढ़ती संख्या के चलते अधिकारियों ने तय किया कि 2 लाख या इससे ज्यादा की ठगी की एफआईआर ही साइबर क्राइम थाने में दर्ज होगी। विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो साल 2023 में एक जनवरी से 21 जुलाई तक 25 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसमें ठगी की राशि दो लाख से ज्यादा की है।
विज्ञापन
साइबर ठगी की शिकायत किसी भी थाने में दी जा सकती है। संबंधित थाने की साइबर सेल अच्छी तरह से पीड़ित की शिकायत दर्ज करवाएगी। इसके बाद एसपी कार्यालय के माध्यम से संबंधित थाने में भेजा रहा है। दो लाख या इससे ज्यादा की ठगी की एफआईआर साइबर क्राइम थाने में दर्ज होती है।
हिमांशु गर्ग, एसपी