{"_id":"6615bc19a41b66c2db0988f4","slug":"reduction-in-wheat-procurement-due-to-moisture-rohtak-news-c-17-roh1020-399184-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नमी से गेहूं की खरीद में कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नमी से गेहूं की खरीद में कमी
Wed, 10 Apr 2024 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। अनाज मंडी में किसानों का गेहूं आने लगा है। इससे मंडी में भी रौनक बढ़ने लगी है। शहर की अनाज मंडी में मंगलवार को सरसों की 9987 क्विंटल व गेहूं की 2200 क्विंटल आवक हुई। गेहूं की खरीद प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इसकी वजह फसल में नमी की मात्र का अधिक होना है।
मंगलवार को शहर की अनाज मंडी में किसान अपनी सरसों व गेहूं बिक्री के लिए लेकर पहुंचे। सरसों की दिन भर में 9987 क्विंटल आवक हुई। इसमें से 6100 क्विंटल की खरीद हुई। शेष की खरीद प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। सरसों की 1364 क्विंटल फसल का उठान हो चुका है। इधर, गेहूं की फसल भी बिक्री के लिए आने लगी है। अभी इसकी खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इस कारण गेहूं मंडी में भी ढेरियों में रूप में जमा हो रहा है। नमी की मात्रा अधिक होने के चलते तीखी धूप निकलने पर किसान इसे सुखा रहे हैं। मंगलवार को मंडी में 2200 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। जिले की विभिन्न अनाज मंडी में मंगलवार को कुल 82053 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से 71527 क्विंटल की खरीद व 49864 क्विंटल का उठान हुआ। शेष उठान 21663 क्विंटल रहा।
पहले दिन 2000 क्विंटल गेहूं की खरीद
सांपला। मंगलवार से अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन करीब 2000 के क्विंटल गेहूं खरीदा गया, जबकि मंडी में 8000 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। गौरतलब है कि सरकार की तरफ से 1 अप्रैल को गेहूं खरीद शुरू करने के आदेश दिए गए थे। सांपला मंडी में गेहूं खरीद का टेंडर दो एजेंसियों को दिया गया है। मंगलवार को दोपहर बाद वेयरहाउस एजेंसी की ओर से गेहूं की खरीद शुरू की गई। पहले दिन 1983 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। बताया की गेहूं में 14 से 16 प्रतिशत नमी होने के कारण ज्यादा खरीद नहीं की गई, जबकि 2300 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार ने बताया कि अब प्रति दिन गेहूं की खरीद जारी रहेगी। सरसों की आवक नहीं के बराबर थी।