फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Recovery rate reached 95 percent, with corona confirming 28 new infections

जिले में कोरोना के 28 नए संक्रमितों की पुष्टि के साथ रिकवरी रेट पहुंचा 95 प्रतिशत

Sat, 19 Dec 2020 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Recovery rate reached 95 percent, with corona confirming 28 new infections
रोहतक। जिले में कोरोना के 28 नए संक्रमितों की पुष्टि के साथ ही रिकवरी रेट भी 95 प्रतिशत पहुंच गया है। 11,899 संक्रमित मरीजों में से 11,286 लोग संक्रमण से जंग जीत चुके हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ने वालों का आंकड़ा भी 145 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब 468 कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीज हैं। इसमें 32 अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 436 होम आइसोलेशन पर हैं। विभाग के अनुसार जिले का संक्रमण रेट 5.20 प्रतिशत पहुंच गया है। हालांकि विभाग को 465 की जांच रिपोर्ट आने का अभी इंतजार है। गौरतलब है कि विभाग की ओर से जारी नए संक्रमितों की सूची में एसडीएम सांपला, सेवानिवृत्त सैनिक, शिक्षक, डॉक्टर, चालक, सीबीआई स्टाफ, बैंक कर्मी, गवर्नमेंट कॉलेज स्टाफ, विद्यार्थी, किसान, बिजनेसमैन संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed