फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Real happiness lies in striving for the happiness of others: D. Suresh

दूसरों की खुशी के लिए प्रयास करने में है असली खुशी : डी. सुरेश

Sun, 29 Sep 2024 03:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Real happiness lies in striving for the happiness of others: D. Suresh
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बिल्डिंग एन इनक्लूसिव एंड रेजीलियंट सोसाइटी : द रोल ऑफ साइन लैंग्वेज विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एमडीयू के सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज व चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रधान सचिव डाॅ. डी. सुरेश ने मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में असली खुशी दूसरों की खुशी के लिए प्रयास करने में निहित है। संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डाॅ. शरणजीत कौर ने कहा कि प्रत्येक पाठ्यक्रम में इनक्लूसीविटी व डिसेबिलिटी संबंधित पाठ्य सामग्री को शामिल किए जाने की जरूरत है। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इंक्लूसिव एजुकेशन को प्रोत्साहन देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।
विज्ञापन

संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली की प्रो. हेमलता ने कहा कि डिसेबिलिटी स्टडीज को इंटर डिसीप्लिनरी अप्रोच से बढ़ावा देने की जरूरत है। मौके पर डाॅ. प्रतिमा देवी, प्रो. राधेश्याम, प्रो. आशीष दहिया, डाॅ. शालिनी सिंह, प्रो. एएस मान, प्रो. गुलशन तनेजा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रणदीप राणा, प्रो. अरुण नंदा आदि मौजूद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed