फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rapid firing on Rakesh, who has fought the councilor's election, drived himself to the hospital in an injured condition

पार्षद का चुनाव लड़ चुके राकेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल हालत में खुद कार चला पहुंचा अस्पताल

Fri, 21 Feb 2020 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rapid firing on Rakesh, who has fought the councilor's election, drived himself to the hospital in an injured condition
दो बार वार्ड 15 से चुनाव लड़ चुके राकेश पंडित पर वीरवार देर शाम करीब 9ऱ्30 बजे कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल अवस्था में राकेश पंडित खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें इलाज के लिए आईसीयू में दाखिल किया गया। हमले के दौरान राकेश पंडित को चार गोलियां
विज्ञापन

लगी हैं। उधर पार्षद प्रीतम सैनी का कहना है कि जिस समय वारदात हुई, मैं शादी समारोह में था। मुझ पर जो आरोप लगे हैं, वे बेबुनियाद हैं।
मौके पर पहुंची अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने बताया कि वारदात को 6 से 7 युवकों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने घायल राकेश पंडित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल के बयान के अनुसार वारदात चुनावी रंजिश में अंजाम दी गई है। वहीं हमले की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा भी राकेश पंडित का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। राकेश पंडित दिसंबर 2018 में हुए नगर निगम के पार्षद चुनाव में वार्ड 15 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप उतरे। चुनाव में वह मात्र 226 वोटों से हारकर दूसरे नंबर पर रहे थे। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में जिलाध्यक्ष भी रहे। मगर कुछ दिन बाद ही पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया था। पार्षद चुनाव में राकेश पंडित को 3326 वोट मिले थे। उस समय राकेश ने आरोप लगाया था कि उसे जान-बूझकर ईवीएम में गड़बड़ी करके हराया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग को भी शिकायत दी थी। मगर उनके आरोप साबित नहीं हो सके थे। इससे पूर्व भी वह एक बार पार्षद चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

घर के पास हुई वारदात चार गोलियां लगीं
राकेश पंडित कार में सवार होकर घर पर आ रहे थे। जब वे घर के पास पहुंचे तो एक कार और चार बाइकों पर कुछ युवक आए और राकेश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। आरोप है कि उसकी कार पर करीब 12 फायर हुए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान राकेश को चार गोली लगी हैं। इनमें से दो गोली सीने पर, एक गोली टांग पर और एक गोली मुंह पर लगी है। हमले के दौरान राकेश पंडित स्वयं कार चलाकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज करने से मना किया तो वहां से भी स्वयं ही दूसरे निजी अस्पताल में जाकर दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पार्षद समेत अन्य के खिलाफ दी शिकायत
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस के अनुसार वारदात के दौरान जिस कार में राकेश सवार थे, उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। राकेश पंडित ने पार्षद प्रीतम सैनी, अनिल, रमन, संजू व अन्य के खिलाफ अपने बयान दर्ज करवाए हैं।

जब यह घटना हुई तो मैं एक शादी समारोह में आया हुआ था। उसी समय मुझे मीडिया के माध्यम से सूचना मिली है कि राकेश पर हमला हो गया। मुझ पर जो आरोप लग रहे हैं, वे बेबुनियाद हैं।
- प्रीतम सैनी, पार्षद भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed