फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Raped with daughter by father

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को जेल भेजा

Tue, 14 Jan 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Raped with daughter by father
जिले के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग बेटी से उसके पिता द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रविवार को पीड़िता की अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ धारा 313, 376(2), 506 और 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया था कि वह निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसका पिता अकसर नशे में उसकी मां के साथ मारपीट करता है। 11 जून 2018 को उसके पिता ने उसकी मां के साथ मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया था, जिस कारण उसकी मां उसके नाना के घर चली गई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसी रात को उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने अगले दिन शाम को घर आकर माफी मांगी, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से संबंध बनाने शुरू कर दिए। डर के मारे इस बारे में कुछ नहीं बताया। एक बार उसके पिता ने बेटी का गर्भपात भी कराया। फरवरी 2019 में उसकी मां मायके से वापस आ गई। कुछ दिन के बाद फिर से उसके पिता ने उसकी मां के साथ मारपीट की तो नवंबर में वह उसे और उसकी बहन को लेकर मायके गई। पीड़िता के अनुुसार उसकी फिर से पिता के घर ले जाने की कहने लगी तो उसने पूरी आपबीती मां को बता दी, जिसके बाद उसकी मां उसे लेकर थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed