फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ranji Trophy: Haryana team's enthusiasm sky high, both the teams sweated in the nets

रणजी ट्रॉफी: हरियाणा की टीम का जोश आसमान पर, केरल और हरियाणा ने नेट्स में बहाया पसीना

Tue, 12 Nov 2024 03:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Nov 2024 03:11 PM IST
सार

निशांत सिंधु की धारदार गेंदबाजी को डिफेंस करना केरल के लिए आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Haryana team's enthusiasm sky high, both the teams sweated in the nets
अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा बनाम केरल के बीच रणजी के चार दिवसीय क्रिकेट मैच का बुधवार को आगाज होगा। यह मैच सुबह 9:30 बजे रोहतक के चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में खेला जाएगा। इसको लेकर के मंगलवार को दोनों ही टीमों ने नेट में घंटों पसीना बहाया।

विज्ञापन


हरियाणा क्रिकेट टीम का पंजाब  को हराने के बाद मनोबल आसमान पर है। ऐसे में केरल की टीम के लिए यह मैच आसान नहीं होगा। हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्तान अंकित कुमार और केरल की टीम के कैप्टन सचिन ने टीम के साथ मंगलवार को खूब पसीना बहाया। दोनों ही टीमों ने नेट पर घंटों प्रैक्टिस की। 
विज्ञापन


वैसे तो हरियाणा और केरल दोनों में टीमों में अनुभवी खिलाड़ी हैं। जिसमें केरल से जलज सक्सेना का नाम सबसे पहले आता है। करियर में 6000 रन और 400 विकेट लिए हैं। जो की फर्स्ट क्लास करियर के लिए बहुत अच्छा रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीँ हरियाणा की टीम में भी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। जयंत यादव, हिमांशु राणा, अंशुल कंबोज, निशांत सिंधु जो की टीम के वाइस कैप्टन भी हैं। ऐसे में हरियाणा की टीम केरल की टीम से ज्यादा मजबूत दिखाई देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed