फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ranji Trophy: Bowlers name first day, Haryana leads 101

रणजी ट्रॉफी : गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन, हरियाणा को 101 की बढ़त

Wed, 05 Feb 2020 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Bowlers name first day, Haryana leads 101
लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और आसाम के बीच एलिट ग्रुप सी के मुकाबले में ?
लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और असम के बीच एलिट ग्रुप सी का आठवां मुकाबला मंगलवार को शुरू हुआ। पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो टीम के लिए अनुकूल रहा। हरियाणा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत असम की पारी 37 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। असम के सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। हरियाणा के कप्तान हर्षल पटेल ने चार विकेट और टिंकू कुंडू ने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचा। हरियाणा ने असम पर पहले दिन के खेल खत्म होने तक 101 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन

असम की ओर से राजकुडेयन ने सबसे अधिक 35 रन बनाए।असम के 97 रन के जवाब में मैदान पर उतरी हरियाणा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हरियाणा ने मात्र तीन विकेट पर पहला विकेट खो दिया। इसके बाद एचजे राणा और अंकित कुमार ने पारी को संभाला और 49 रनों की साझेदारी के साथ 52 रन तक टीम का स्कोर पहुंचा। 52 रन के स्कोर पर एचजे राणा आउट हो गए। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते गए। एक समय हरियाणा के 65 रन पर पांच विकेट गिर चुके थे। इसके कप्तान हर्षल पटेल व सीके बिश्नोई स्कोर को 141 रनों तक लेकर गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक हरियाणा ने पहली पारी में 9 विकेट पर 198 रन बनाकर 101 रनों की की बढ़त हासिल की। टिंकू कुंडू एबसेंट हर्ट रहे। असम की ओर से रणजीत, मुखतार और सिद्धार्थ ने तीन-तीन विकेट लिये। वहीं हरियाणा में विकेट कीपर आर पी शर्मा ने सबसे अधिक 59 रन बनाए।

लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और आसाम के बीच एलिट ग्रुप सी  के  मुकाबले में

लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और आसाम के बीच एलिट ग्रुप सी के मुकाबले में

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed