फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram Rahim will come out of jail again, Got 50 days parole, police increased security around the jail premises

राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर: मिली 50 दिन की पैरोल, पुलिस ने बढ़ाई जेल परिसर के आसपास सुरक्षा

Fri, 19 Jan 2024 03:44 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 19 Jan 2024 03:44 PM IST
सार

गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। शुक्रवार को उसकी 50 दिन के पैरोल की अर्जी मंजूर हो गई। डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम उसे यूपी छोड़कर आएगी।

विज्ञापन
Ram Rahim will come out of jail again, Got 50 days parole, police increased security around the jail premises
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतक सुनारिया जेल में बंद रामरहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ रहा है। उसको 50 दिन की पैरोल मिली है, जिस दौरान वह बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। वह शुक्रवार देर शाम या शनिवार सुबह जेल से बागपत के लिए रवाना हो सकता है। रामरहीम के जमानती कागजात दोपहर तैयार न होने के कारण उसके जेल से बाहर आने में समय लग रहा है। 

विज्ञापन


गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। शुक्रवार को उसकी 50 दिन के पैरोल की अर्जी मंजूर हो गई। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो जेल परिसर के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने आउटर हिसार बाईपास, रुपया चौक से लेकर आईएमएमए तक छानबीन की। खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि रामरहीम किसी भी समय जेल से बाहर आ सकता है। डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम उसे यूपी छोड़कर आएगी। 
विज्ञापन


जेल में है गुरमीत है कैदी नंबर 8647 
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह 12वीं बार जेल से बाहर आएगा। उसे आठवीं बार पैरोल मिली है। जेल में उसको कैदी नंबर 8647 नंबर दिया गया है। अब तक रामरहीम की ज्यादातर पैरोल यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में कटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-कब जेल से बाहर आया गुरमीत

  • 20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
  • 12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
  • 17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
  • 3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।
  • 8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
  • 13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।
  • फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
  • जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
  • अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।
  • 21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।
  • 20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली।
  • 20 नवंबर 2023  : 21 दिन की पैरोल मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed